स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

 Hisar Police seized huge consignment of drugs, five drug smugglers arrested.

1 क्विंटल 32 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त और 15 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद


 हरियाणा न्यूज हिसार: हिसार पुलिस ने नशीले पदार्थों का व्यापार करने वाले नशा तस्करों ( drug smugglers ) पर कड़ा प्रहार किया है। थाना अग्रोहा पुलिस ने अग्रोहा स्टेडियम के पीछे बने मकान से तीन व्यक्तियों को काबू कर प्लास्टिक के 7 कट्टो से 1 क्विंटल 32 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही बरवाला थाना पुलिस ने एक महिला और HTM थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर क्रमशः 10 और 5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड कर लिया है। आरोपियों से नशा तस्करों के मुख्य सरगना तक पहुंचाने के लिए सबूत जुटाएगी। 








   अग्रोहा थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर तेजनपाल ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि अग्रोहा स्टेडियम के पीछे बने मकान में प्लास्टिक के कट्टो में बेचने के लिए डोडा पोस्त भर कर रखा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंच मकान का दरवाजा खुलवाए तो मकान के अंदर तीन व्यक्ति मौजूद मिले। पुलिस ने जिन्हें काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम गांव चिन्दड़ फतेहाबाद निवासी अजय कुमार, गांव मुन्सी वाली फतेहाबाद निवासी कुलदीप और नंगथला निवासी कमल बताया। नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामेश्वर दहिया, आबकारी एवं कराधान अधिकारी कार्यालय DETC हिसार की मोजुदगी में तलाशी लेने पर मकान से 7 प्लास्टिक के कट्टो में डोडा पोस्त बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 1 किवंटल 32 किलो  360 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद डोडा पोस्त को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त तीनों आरोपियों अजय कुमार, कुलदीप और कमल के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर इन्हे गिरफ्तार किया गया है।






     थाना प्रबंधक ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अग्रोहा स्टेडियम के पीछे किराए का मकान ले रखा था और कुलदीप इलेक्ट्रीशियन का, अजय और कमल प्लंबर का काम करते थे। तीनों आरोपी पिछेल काफी दिनों से एक मकान को किराए पर लेकर रह रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई हेतु पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।








 हेरोइन/चिट्टा सहित महिला गिरफ्तार 

    उप निरीक्षक दिलेर सिंह ने बताया कि बरवाला थाना पुलिस गश्त के दौरान खेदड़ रोड मौजूद थी कि उसी सूचना मिली कि वार्ड नंबर 14 बरवाला में एक महिला नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो वार्ड नंबर 14 बरवाला स्थित के मकान के गए पर एक औरत खड़ी दिखी जो पुलिस टीम को देख असहज हो अचानक से भागने लगी। जिसे महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राजथल हाल वार्ड नंबर 14 बरवाला निवासी सरोज बताया। नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामेश्वर दहिया ETO आबकारी एंव कराधान अधिकारी कार्यालय D.E.T.C. हिसार की मोजुदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा तलाशी लेने पर उक्त महिला की चुन्नी के पल्लू में बंधे पॉलिथीन की थैली से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/ चिट्टा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त महिला सरोज के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। 







      उप निरीक्षक दिलेर सिंह ने बताया कि बरामद हेरोइन /चिट्टा के बारे पूछताछ करने पर आरोपी महिला सरोज ने बताया कि उसने यह हेरोइन/चिट्टा सुलचानी, नारनौद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ सप्लायर को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 


 







 हेरोइन/चिट्टा सहित एक व्यक्ति काबू

      पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना HTM पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर राम नगर हिसार ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी रमेश कुमार बताया। नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की। मोजुदगी में तलाशी लेने पर रमेश कुमार द्वारा  पहनी गई कैफरी की जेब से एक स्टील की छोटी डिब्बी से 5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्टा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त रमेश कुमार के खिलाफ थाना HTM में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।


आज के खास समाचार भी पढ़ें:-

Haryana News: SDO ने कर दी भाजपा नेता की बोलती बंद| गंदे नाले को लेकर भाजपा नेता और एसडीओ में ठनी

Google News Haryana News,

Haryana News WhatsApp channel

महम में युवक का मर्डर, सीसर खास में रास्ता रोककर युवक पर फायरिंग, खोपड़ी फटी

Jind college student raped : जींद कॉलेज की छात्रा के साथ रेप, राजस्थान का आईपीएस अधिकारी बनकर छात्रा से ठगे तीन लाख,

पानीपत में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, क्रेटा गाड़ी चालक हादसे को अंजाम जाम देकर फरार,

हिसार जिले की इस माइनर का होगा विस्तार, 10 दिन में होगा भूमि अधिग्रहण, अधिकारियों को 25 अगस्त तक करना होगा ये काम

बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कॉटिश इंटरनैशनल स्कूल के छात्राओं ने जीते पदक

हिसार में महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार, भड़के स्वास्थ्य कर्मी, 16 को करेंगे प्रदर्शन,

MPHW कर्मचारियों ने सरकार को दे दिया अल्टीमेटम, इस दिन तक मांगों को पूरा नहीं किया तो करेंगे सीएम आवास का घेराव,


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |