स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana News Today: समझौता करके वायदे से मुकरी सरकार, अब प्रदेशभर में भूख हड़ताल करेंगे रोड़वेज कर्मचारी

 Haryana Government reneged on its promise after making an agreement, now roadways employees will go on hunger strike across the state

-सांझा मोर्चा नेताओं ने बैठक करके बनाई भूख हड़ताल की रणनीति-



हरियाणा न्यूज/हिसार, सुनील कोहाड़: हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा ने लंबे समय से लंबित मांगों व समस्याओं का समाधान न होने के रोषस्वरूप 26 जून को राज्य भर में डिपो स्तर पर भूख हड़तान करने का निर्णय लिया है। सांझा मोर्चा का आरोप है कि सरकार ने कई बार समझौते किए लेकिन उन्हें लागू नहीं किया, जिससे कर्मचारियों की मांगे व समस्याएं ज्यों की त्यों पड़ी है। भूख हड़ताल कार्यक्रम की तैयारी के लिए हिसार डिपो में सांझा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने विचार रखे। बैठक में प्रदेश स्तरीय सांझा मोर्चा द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार भूख हड़ताल कार्यक्रम की सफलता बारे डिपो स्तर पर सभी कर्मचारियों से संपर्क स्थापित किया गया। 











-इसके बाद भी सरकार व अधिकारी नहीं चेते तो होगी आगामी आंदोलन की रणनीति तय-

सांझा मोर्चा के अनुसार भूख हड़ताल कार्यक्रम के प्रति कर्मचारियों में बहुत जोश है। मांगों का जिक्र करते हुए सांझा मोर्चा नेताओं ने कहा कि वर्ष 2016 के चालकों को पक्का करनेे, चालक, परिचालक व लिपिक का पे ग्रेड, डी ग्रुप के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करने, चालक परिचालक को जोखिम भत्ता देने व बकाया बोनस देने सहित अन्य मांगे अभी तक लंबित है जिनकी तरफ न तो विभाग के मंत्री का ध्यान है और न ही उच्चाधिकारियों का।







सांझा मोर्चा नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले वर्ष 23 मई को सांझा मोर्चा के साथ समझौते से संबंधित समस्याओं के निदान के बारे में आज तक भी कोई परिपत्र जारी नहीं किया है।










 इसमें चालक, परिचालक, निरीक्षक स्टाफ एव कर्मशाला के कर्मचारियों को पहले के नियमों के अनुसार अर्जित अवकाश प्रदान करने के साथ साथ अनेक समस्याओं के निदान के लिए समझौता हुआ था। कर्मचारियों की समस्याओं पर परिवहन विभाग से संबंधित परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ समझौते हुए थे लेकिन उनको लागू करने की बजाय आए दिन परिवहन विभाग को संकुचित करने तथा कर्मचारियों के लिए हर रोज नई समस्याएं पैदा की जा रही है।












 सरकार के इस तरह के रवैये से हरियाणा रोडवेज के सभी कर्मचारियों में हरियाणा सरकार के प्रति पूरी नाराजगी और आंदोलन करने के लिए पूरे उत्साहित है। ऐसे में प्रदेश स्तरीय सांझा मोर्चा ने निर्णय लिया है कि 26 जून को हिसार डिपो में भूख हड़ताल के साथ ही गेट मीटिंग का आयोजन भी किया जाएगा तथा डिपो स्तर की समस्याओं के बारे में तथा राज्य स्तरीय समस्याओं के बारे में फैसला लेकर आगे की आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।







इस अवसर पर सांझा मोर्चा से संबंधित पदाधिकारी अजय दुहन, राजवीर दूहन, नरेंद्र खरड़, अमित जुगलान, अनूप सातरोङ, जितेंद्र शर्मा, राजकुमार चौहान, संदीप कुमार, सुभाष ढिल्लो व पवन बूरा आदि मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
बड़सी गांव में पानी के टैंक में गिरने से युवक की मौत, पॉलिटेक्निक की करता था पढ़ाई
Hisar News Today: विवाहिता को पीटा, पति ने कुत्ते से कटवाया, 4 के खिलाफ मामला दर्ज,
दरवाजा बंद, अंदर से आ रही आवाज, पुलिस को बुलाकर पड़ोसी अंदर गए तो देख कर रह गए हैरान, बुजुर्ग दंपति गए थे बच्चों से मिलने जयपुर
हीट वेव से निजात, किसानों को बारिश का इंतजार, इस सप्ताह धान की रोपाई का कार्य पकड़ेगा जोर, किसानों के सामने बड़ी चुनौती
कांग्रेस नेता प्रेम मलिक ने भाजपा पर साधा निशाना, भाजपा के राज में युवाओं का भविष्य अंधकार में ,
बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार,
हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी करने के मामले का किया भांडा फोड़,
जर्मनी भेजने के नाम पर नारनौंद क्षेत्र के चार लोगों के साथ 18 लाख की ठगी, पांच पर केस,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |