स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News Today: विवाहिता को पीटा, पति ने कुत्ते से कटवाया, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

 Hisar News Today: Married woman beaten, husband got her bitten by dog



हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार जिले के गांव श्यामसुख में विवाहिता शर्मिला को पति ने पीटा और फिर जर्मन शैफर्ड नस्ल के कुत्ते से हमला करवा दिया। कुत्ते के काटने और पति के पीटने से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  अग्रोहा थाना पुलिस ने इस संबंध में घायल महिला के पति समेत 4 ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।








श्यामसुख गांव की शर्मिला ने पुलिस को बयान देकर कहा कि मैं घरेलु काम करती हूं। मेरी शादी 11 मार्च 2007 को विक्रम पुत्र तुलसी राम निवासी श्यामसुख के साथ हुई थी। शादी के करीब 2 साल बाद पति विक्रम, सास कृष्णा व ससुर तुलसी राम कम दहेज लाने बारे मेरे साथ मारपीट करने लगे। इस बारे में कई बार पंचायत हुई थी। पंचायत में मेरे ससुराललन माफी मांग लेते थे। अब 17 जून की रात करीब 10 बजे मैं और मेरा लड़का आर्यन खेत में बनी ढाणी में थे। तब ससुर मेरे पति विक्रम को कहने लगा कि आज तेरी पत्नी को खत्म कर देते हैं।






विवाहिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि ससुर तुलसी राम ईंट उठाकर मेरे सिर पर मारने लगा। तब मैंने अपना बचाव कर लिया। उसी समय पति विक्रम ने मेरे बाल पकड़कर नीचे गिरा लिया और मेरे को जान से मारने के लिए चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। तब मेरे लड़के आर्यन ने छुड़वाया। उसके बाद पति विक्रम ने मेरे को मारने के लिए अपना जर्मन शैफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता खोल दिया। कुत्ते ने हमला कर मेरे दोनों पैरों को दांतों से काट लिया। बेटे आर्यन ने मेरे को कुत्ते से छुड़वाया। यदि मेरा लड़का मौके पर न होता तो कुत्ता मेरे को जान से मार देता।








महिला ने कहा कि उसी समय बेटे आर्यन ने मेरे भाई सुभाष को फोन करके घटना बारे सारी बात बतलाई। मेरे भाई सुभाष ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस मौके पर भिजवाई। पति व मेरा ससुर पुलिस की गाड़ी देखकर मौके से भाग गए। बाद में मेरा भाई सुभाष भी मौके पर आ गया और उसने मेरे को इलाज के लिए अग्रोहा मैडीकल कॉलेज में दाखिल करवाया।









मेरे को जान से मारने के प्रयास का कारण यह है कि मेरे नाम ढाणी वाली 6 कनाल जमीन है। उस जमीन को पति विक्रम अपने नाम करवाना चाहता है। सास कृष्णा मेरी ननद सुमेस्ता के पास बालसमंद में रहती है। वे दोनों मेरे नाम वाली जमीन बारे मेरे पति विक्रम को भड़काती रहती हैं। पति विक्रम, सास कृष्णा, ससुर तुलसी राम और ननद सुमेस्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अग्रोहा थाना पुलिस ने पुलिस ने इस संबंध में चारों नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।


ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार,
हिसार पुलिस की मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई, टेक्स्ट मैसेज भेज कर ठगी करने के मामले का किया भांडा फोड़,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |