स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narwana murder news : बड़नपुर गांव में दनोदा गांव के युवक की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले ही गांव आया था मृतक

Narwana murder news: youth of Danoda village was shot dead in Badanpur village

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।


हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के नरवाना के नजदीकी गांव बड़नपुर में कार सवार एक युवक पर बाइक सवार दो युवकों अंधाधुंध गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात की सूचना मिलते हैं नरवाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को नरवाना के सरकारी अस्पताल में करवाया जाएगा। इस वारदात को अंजाम देने वाले कौन युवक थे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 





ग्केरामीणों से हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते हुए पुलिस।


मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव दनोदा निवासी 30 वर्षीय सुशील गुजरात में ट्रांसपोर्टर का काम करता था और गुरुवार को ही वह गुजरात से अपने गांव आया था। शुक्रवार को सुशील के पास एक फोन आया और वह घर पर उचाना जाने की बात कह कर कर में सवार होकर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि जैसे ही सुशील गांव बड़नपुर नहर के पास पहुंचा तो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसके कारण सुशील के मौके पर ही मौत हो गई। 




फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पड़ा खून।


ग्रामीणों का कहना है कि सुशील की गांव व आसपास के एरिया में किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी ऐसे में उसकी वारदात को अंजाम किसने दिया इस बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। मृतक सुशील शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। सुशील की मौत की सूचना जैसे ही गांव में लगी तो पूरे गांव में मातम पसर गया। मानो ऐसा कि सुशील के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। ‌ इतनी बड़ी वारदात के बाद गांव बड़नपुर, दनोदा सहित आसपास के एरिया में दहशत का माहौल है। लोगों ने कहा कि आजकल बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की दिनदहाड़े गांव में भी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने से नहीं कतराते। बदमाशों के दिलो दिमाग से पुलिस और सरकार काम है मिटता जा रहा है और हरियाणा अपराध का हक बनता जा रहा है।




हत्याकांड की सूचना मिलते ही नरवाना पुलिस और डीसीपी अमित भाटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।‌ मौके पर सीआईए की टीम भी पहुंची तो अमित भाटिया ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए की की टीम को लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



सुशील को गोली मारने से पहले हाथापाई भी हुई

मृतक सुशील उर्फ शीलू को पैसे देने के बहाने गांव बडनपुर में बुलाया गया था। जहां उसके साथ पहले विक्रम उर्फ विक्की व अन्य तीन द्वारा उसके ईंट मारी थी और हाथापाई भी की थी। जिसके बाद सुशील के ठोडी, बायें कंधे व कमर पर गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद विक्र म व अन्य तीन एक ही बाइक पर गांव मंगलपुर की ओर फरार हो गए थे।


गांव दनौदा से सुशील ने खरीदा था केक

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुशील उर्फ शीलू सुबह गांव दनौदा में एक दुकान पर गया था। जहां उसने एक केक भी खरीदा था। लेकिन वो केक किसके लिए खरीदा था। यह पता नहीं चल पाया। क्योंकि सुशील के घर में किसी का जनमदन भी नहीं था। ऐसे में यह संशय बना हुआ कि केक किसके लिए बनवाया था। वहीं सुशील के भाई विकास ने उसको गोली लगने से पहले फोन पर पूछा भी था कि वह कहां है, क्योंकि बच्चों को दवाई भी दिलवानी है। जिस पर सुशील ने कहा कि वो जल्दी ही आकर दवाई दिलवा देगा।


आरोपित विक्रम आवारा किस्म का था युवक

ग्रामीणों ने बताया कि विक्रम आवारा किस्म का लड़का था। वह कभी- कभार ही घर पर जाता था। उसके घर कुछ दिन पहले पुलिस ने अवैध पिस्तौल होने की सूचना मिलने पर दिबश भी दी थी। लेकिन वो घर पर नहीं था। जिससे लगता है कि आरोपित विक्रम सुशील उर्फ शीलू को गोली मारने के लिए अवैध पिस्तौल कहीं से लेकर आया था। ग्रामीणों ने बताया कि सुशील फांचरा पित्त का था, तो विक्रम दूसरी पित्त का। सुशील की विक्रम के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी। ऐसे में विक्रम ने उसको किस रंजिश से गोली मारी, यह तो उसके पकड़े जाने के बाद खुलासा हो सकेगा।


हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Hisar ki taaja khabar 

Mobile Pashudhan Ambulance : पशु डॉक्टरों की टीम बस एक कॉल दूर; घर आकर बिमार पशुओं का उपचार करेगी पशु चिकित्सकों की टीम  

Harappan civilization in Rakhi garhi :  राखी गढ़ी में हड़प्पा कालीन सभ्यता को पर्यटक देख सकेंगे पूरा साल

Rohtak Murder News : शादी में शामिल होने जा रहे मां बेटे को मारी गोलियां, गोली लगने से युवक की मौत, उसकी मां गंभीर 

डेरा प्रमुख राम रहीम को जोर का झटका धीरे से लगा, जाने पूरा मामला 

शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर हलचल तेज, किसानों ने बनाई रणनीति 

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने लगाया फंदा, गांव गुहांड में हड़कंप 

हवस की पुजारन बेटी, पकड़ी गई तो कर दिया ऐसा काम कि हर बेटी हो गई शर्मशार 

Haryana News Today 

Hansi News 

Weather Update in Haryana Punjab and Delhi NCR 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |