स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi News : युवक की गर्दन काटकर नहर में फेंका, पुलिस जांच में जुटी

Hansi News: Young man's neck cut and thrown into canal

घायल का उपचार करते हुए डॉक्टर।


हरियाणा न्यूज टूडे, हांसी: हांसी में गर्दन काटकर उसे नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक अपनी जान बचाकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घायल के ब्यान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। युवक की पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी है और उसका तलाक भी हो चुका है। 






मिली जानकारी के मुताबिक हांसी की इंदिरा कॉलोनी निवासी कमल नागरिक अस्पताल में पहुंचा तो उसकी गर्दन पर किसी तेजडर हथियार का निशान मिला और गर्दन कटी हुई पाई गई। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस और घायल के परिजनों को दी। इतना मिलते ही पुलिस और घायल युवक के परिजन अस्पताल में पहुंचे। पुलिस को कमल ने बताया कि सोमवार की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजडर हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया जिसके कारण उसकी गर्दन कट गई और उसे दिल्ली रोड पर ले जाकर नहर में फेंक दिया। बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचाकर अस्पताल पहुंचा ताकि उपचार करवा सके। 






घायल युवक कमल के पिता भगवत ने बताया कि उसका बेटा नशा करता है और नशे का इतना आदि हो चुका है कि उसे अच्छे बुरे का कोई ज्ञान नहीं रहता। उन्होंने उसकी शादी करवाई थी, लेकिन उसके नशे के कारण उसकी पत्नी शादी के कुछ महीने बाद ही उसे छोड़कर चली गई और उन दोनों में तलाक हो गया। उन्होंने अपने बेटे का नशा छुड़वाने के लिए उसे राजस्थान के नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया था, लेकिन वह वहां से भी भाग कर वापस अपने घर आ गया। उन्हें विश्वास नहीं है कि कमल पर किसी ने हमला किया होगा। बल्कि उन्हें शक है कि कहीं उसने ही नशे में किसी तेजधार हथियार से खुद ही अपनी गर्दन ना काट ली हो। पुलिस ने घायल कमल और उसके परिजनों के बयान दर्द कर जांच शुरू कर दी है। 





इस संबंध में जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक की गर्दन पर तेजधार से वार किया गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे और घायल और उसके पिता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पुलिस अलग-अलग एंगल से इस मामले की जांच कर रही है जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।


हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: - हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News Today: महम चौबीसी के गांव भैणी चंद्रपाल में भाई भतीजों ने की व्यक्ति की हत्या 

Haryana News Today : हुक्का पी रहे युवक की गोली मारकर हत्या 

Sarpanch Sanjay Duhan Murder Case update 

Haryana News Today: अंतरराष्ट्रीय पहलवान अभिषेक पर चलाईं गोलियां

हरियाणा की बड़ी खबर 

हांसी सड़क हादसे में दो की मौत 

Hisar ki Taaja Khabar : 

मिट्टी 90 रुपए की और चालान 4 लाख रुपए से ज्यादा का

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |