स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाई की शादी का कार्ड देने गए युवक की सडक़ हादसे में मौत : 15 दिसंबर को है बड़े भाई की शादी

Young man who went to give brother's wedding card died in a road accident

छोटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली

पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर शव लेने के इंतजार में बैठे मृतक अंकित के परिजन। 


हरियाणा न्यूज हिसार : गांव स्याहड़वा में एक युवक अपने बड़े भाई की शादी का कार्ड देने गया तो रास्ते में उसकी बाईक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। अब गांव स्याहड़वा में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवक की शादी 15 दिसंबर को होनी तय हुई थी। Tosham Accident News





मिली जानकारी के मुताबिक गांव स्याहड़वा निवासी सुमित की शादी 15 दिसंबर को तय हुई थी। सुमित की शादी का कार्ड देने उसका छोटा भाई अंकित भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र में गया हुआ था। जब वो कार्ड बांट रहा था तो गांव मंढाना के पास अंकित की बाईक को कार ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से अंकित सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। उपचार के दौरान मंगलवार देर सायं अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। Haryana Accident News Today in Hindi



दो साल पहले अंकित के पिता जयप्रकाश की भी हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद घर में बड़े भाई की शादी में सहनाईयां बजने वाली थी और पूरे परिवार सहित रिश्तेदार भी इस शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। ताकि सुमित की शादी को यादगार बनाया जा सके। लेकिन किसी को क्या पता था कि सुमित की शादी खुशियों से नहीं बल्कि छोटे भाई की मौत को लेकर यादगार बनेगी। Haryana Accident News Today


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |