स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार की साध्वी ने नारनौंद के किसान से करीब चार लाख की ठगी: शादी करवाने के बहाने की ठगी ; शादी के बाद दुल्हन बोली तुम मुझे पसंद नहीं

Sadhvi of Hisar cheated a farmer of Narnaund of about four lakhs: Cheating on the pretext of getting him married

साध्वी संजू अग्रवाल & संदीप की दल्हन पूजा 


हरियाणा न्यूज हिसार : पुलिस और समाजसेवी संस्थाएं लोगों को जागरूक कर रही हैं उसके बावजूद भी लोग जालसाजों की बातों में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला हिसार जिले के गांव कोथकलां के किसान के साथ भी हुआ। युवा किसान से हिसार की रहने वाली एक साध्वी ने शादी करवाने के नाम  पर करीब चार लाख रूपए ठग लिए और शादी के मात्र तीन दिन बाद दुल्हन ये कहकर वापस चली गई कि तुम मुझे पसंद नहीं हो। युवक ने इसकी शिकायत हिसार पुलिस से की तो पुलिस ने साध्वी व दुल्हन लडक़ी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana ki Taaja Khabar








पुलिस को दी शिकायत में गांव कोथ कलां निवासी संदीप ने बताया कि वो खेतीबाड़ी का कार्य करता है। करीब छ: महीने पहले जुगलान गांव में उसकी रिश्तेदार रीना के घर पर भगवत कथा करने हिसार से आई साध्वी संजू अग्रवाल से हुई। साध्वी अच्छी अच्छी बातें कर रही थी और वो उसकी बातों में आ गया। साध्वी ने उसे कहा कि वो गरीब लड़कियों की शादी करवाती है। अगर कोई लडक़ा हो तो वो करवा देगी। लेकिन खर्च लडक़े को वहन करना होगा। तो संदीप ने कहा कि वो अभी कुंवारा है और गरीब लडक़ी से ही शादी करना चाहता है। वो शादी का सारा खर्च उठाने के लिए तैयार है। Narnaund News Today









उसके दो दिन बाद साध्वी संजू अग्रवाल उसे सिरसा की गुरू तेग बहादुर कॉलोनी लेकर पहुंच गई और उसे पूजा नाम की एक लडक़ी दिखाई। पूजा उसे पसंद आ गई और उसने शादी के लिए हामी भर दी। पूजा पसंद आने के बाद साध्वी ने खर्च की डिमांड की तो संदीप ने अपनी रिश्तेदार रीना से एक लाख 95 हजार रूपए नगद दिलवा दिए। उसके बाद 19 अप्रैल 2023 को सिरसा में पूजा के साथ शादी करवाई गई। शादी होते ही साध्वी संजू अग्रवाल ने एक लाख 90 हजार रूपए ओर ले लिए। Farmer Cheating news Today








शादी की तमाम रस्में अदा करने के बाद वो अपनी दुल्हन पूजा को अपने गांव कोथ कलां लेकर आ गया। सब कुछ ठीक चल रहा था और घर में खुशियां छाई हुई थी। संदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के तीसरे दिन पूजा ने उससे कहा कि  घर पर उसके चाचा का जमीनी विवाद चल रहा है, इसलिए उसे सिरसा जाना होगा। संदीप के अनुसार वो दोनों गाड़ी किराए पर करके सिरसा पहुंच गए। रात को वहीं पर ठहरने के बाद अगले दिन जब संदीप ने पूजा को चलने के लिए कहा तो पूजा ने संदीप के साथ चलने से मना करते हुए कहा कि तुम मुझे पसंद नहीं हो। मैं दूसरे किसी युवक से शादी करूंगी। उसके बार बार समझाने के बाद भी पूजा नहीं मानी। Haryana Cheating News Today











संदीप ने बताया कि जब उसने अपने स्तर पर इसकी जांच की तो पता चला कि साध्वी संजू अग्रवाल लोगों को बहला फुसलाकर कुछ लड़कियों को शादी करने का ढ़ोंग करवाती है और लोगों से रूपए ऐंठती है। इसी तरह उसके साथ भी साध्वी संजू अग्रवाल ने पूजा के साथ मिलकर शादी का ढोंग करवाया और उससे 3 लाख 85 हजार रूपए ठग लिए। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर साध्वी संजू अग्रवाल और पूजा के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   Sadhvi Sanju Agarwal Cheated Case

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |