स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बहन की शादी का कार्ड देने गए युवक की बास गांव के पास सड़क हादसे में मौत | accident in Jind Bhiwani road

 young man who had gone to give sister wedding card died in road accident near Bass village, accident in Jind Bhiwani road, hansi news, hansi accident news, narnaund News, 

बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर : घर का इकलौता चिराग बुझा

तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ |

हांसी : बास गांव के पास सड़क हादसे में सीसर गांव के एक 18 वर्षीय रोहित की मौत हो गई। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। वीरेंद्र सिंह की एक 20 वर्षीय बेटी है। जो अविवाहित है। गांव सीसर में युवक की मौत का समाचार सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हांसी के नागरिक अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

सीसर निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसका बेटा 18 वर्षीय रोहित उसके भाई अंतर की बेटी की शादी 23 नवंबर को है। उसका बेटा रोहित व अंतर का बेटा मोहित दोनों बाइक पर सवारहोकर गांव बास में शादी के कार्ड बांटने के लिए गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे उनको सूचना मिली की उसका बेटा रोहित व भतीजे मोहित का एक ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बास गांव के पास सड़क पर एक्सीडेंट हो गया है।





 सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर उसका बेटा रोहित सड़क पर लहूलुहान पड़ा हुआ था। इसके बाद वह उनको वहां से इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसके बेटे रोहित को मृत घोषित कर दिया। बास पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही उसके भतीजे मोहित को गंभीर चोटे आई हैं। उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |