जींद के नजदीकी गांव में प्रवासी मजदूर ने लगाया फंदा | Migrant laborer hanged himself in a village near Jind
Migrant laborer hanged himself in village shiwha Jind, Migrant laborer hanged himself, Jind suside case, Jind news Hindi, Jind news Today,
तहलका न्यूज / जींद : जींद जिले के गांव सिवाहा में अन्य श्रमिकों के साथ खेत में धान की कटाई करने आए प्रवासी श्रमिक ने मानसिक परेशानी के चलते खेत में बने कमरे में फंदा लगाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के अंतर्गत गांव दमगारा निवासी राजीव रिषी देव (36) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के भाई अजय निवासी गांव दमगारा जिला पूर्णिया बिहार ने बताया कि 14 दिन पहले ही वह अपने भाई राजीव रिषी देव तथा अन्य श्रमिकों के साथ धान की कटाई करने के गांव सिवाहा में आया था। यहां वे किसान जगबीर के खेत में रुके हुए थे।
उसका भाई राजीव पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने कई बार समस्या बारे पूछने का प्रयास भी किया लेकिन उसने उन्हें कुछ नहीं बताया। बीती शाम जब अन्य साथी श्रमिक खेत में धान की कटाई कर रहे थे और राजीव अकेला ही कमरे पर था ।
इसी दौरान राजीव ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वह फंदे पर झूलता पाया। उन्होंने शोर मचाकर खेतों में आस- पास काम कर रहे अन्य मजदूरों को मौके पर बुलाया। सभी की मदद से जब राजीव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना सदर के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिहाग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है। वहीं मामले जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks