स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कब्र से शव को निकालने की तैयारी, बरवाला के डीएसपी पहुंचे मौके पर

Hisar news /Preparations to remove the dead body from the grave, DSP of Barwala reached the spot, Hisar murder case, Hisar Haryana news, latest news Hisar, Hisar crime news, 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हिसार : हिसार के नजदीकी के गांव नियाना में एक मुस्लिम युवक की करीब 20 दिन पहले हत्या करने के मामले में मंगलवार को उस समय नया मोड़ आ गया। मंगलवार को कुछ लोग दफनाए गए युवक का शव निकालने की तैयारी में थे कि इसकी भनक पुलिस को लग गई। मौके पर डीएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने जल्द ही इस मामले के आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया। 





नियाना गांव के अमित की करीब 20 दिन पहले हत्या कर दी गई थी और उसे समय उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हथियारों को पकड़ने के लिए अस्पताल में ही धरना प्रदर्शन किया था। समय पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही अमित के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। अमित मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता था और समुदाय के लोगों ने उसके शव को गांव में दफन कर दिया था। 20 दिन बाद जाने के बाद भी अमित के हत्यारे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े । जिसके कारण मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में रोष बढ़ गया। 





   20 दिन बाद भी हत्या करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीण मृतक के शव को कबर से निकाल कर हिसार में सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे कि इसकी भनक पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही बरवाला के डीएसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। तुम मृतक के उस समय मृतक के परिजन शव को निकालने के लिए कब्र को खोद रहे थे। डीएसपी अशोक कुमार ने परिजनों को समझने का प्रयास किया तो परिजनों का गुस्सा साथ में आसन पर पहुंच गया और पुलिस कर्मियों के साथ काफी नौंक झौंक करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारे के पकड़ने की बजाय मृतक के परिजनों को भी गुमराह करने में लगी हुई है। 



परिजनों का आरोप है पुलिस इस मामले को नया रूप देने की फिराक में है और हत्यारोनियों को बचाने के लिए मृतक के परिजनों को डरा धमका रही है ताकि मामले पर पर्दा डाला जा सके। मौके पर पहुंचे डीएसपी अशोक कुमार ने परिजनों को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। जब काफी मशक्कत के बाद डीएसपी परिजनों को और ग्रामीणों को समझने में कामयाब हुए तो जाकर पुलिस व प्रशासन में राहत की सांस ली।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |