मोबाइल फोन के लिए की दोस्त की हत्या : ऐसे हुआ खुलासा | Friend murdered for mobile phone
Friend murdered for mobile phone, murder case in Haryana, murder case in Sonipat, murder case in Delhi NCR, Sonipat Haryana news, latest news Sonipat,
अदालत ने आरोपी को दो दिन पुलिस रिमांड पर भेजा
तहलका न्यूज / सोनीपत
राई थाना क्षेत्र के गांव बढ़मलिक के पास जलघर की बड़ी टंकी के नीचे बने गुंबद में 14 साल के बालक की बेरहमी से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपित ने मोबाइल की खातिर किशोर को सीढ़ियों से धक्का दिया था। गिरफ्तार आरोपित ब्रिजेश उर्फ छोटू निवासी उत्तर प्रदेश हाल में बढ़मलिक का है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। आरोपित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
यूपी के जिला सीतापुर के गांव माधवापुर हाल में बढ़मलिक निवासी रामसहारे ने बताया कि वह पांच साल से गांव में राकेश के मकान में किराए पर रहता है। उसके साथ उनका बेटा अभिषेक (14) रहता था। गत शुक्रवार सुबह नौ बजे दो युवक उनके बेटे को कमरे से बुलाकर ले गए थे। वह उसके बाद ड्यूटी पर चला गया। जब वह शाम को वापस आए तो बेटा नहीं मिला। अगले दिन शनिवार सुबह जब वह पानी की बड़ी टंकी की तरफ गए तो वहां गुंबद में जाकर देखा तो बेटे का शव पड़ा था। उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित ब्रिजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बताया कि अभिषेक के मोबाइल को देखकर उसे लालच आ गया। जिसके चलते उसने उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इससे अभिषेक की मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks