स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में महिला की गला काटकर हत्या, जेठ फंदे पर लटका मिला ; गांव में फैली सनसनी

 Woman murdered by slitting her throat in Hisar, jeth found hanging, Hisar murder news, Hisar crime news, Hisar Haryana news, 


हरियाणा न्यूज : सुनील कोहाड़। 

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के गांव में एक महिला की बीती रात गला काटकर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। वहीं दूसरे मकान में महिला का जेठ भी कंधे पर झूलता हुआ पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और हर कोई पीड़ित के घर की तरफ दौड़ पड़ा। मौके पर हिसार के पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि महिला के जेठ ने महिला की हत्या कर बाद में खुद सुसाइड कर लिया। 

हरियाणा न्यूज के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करें

WhatsApp channel link 




गांव भैणी अकबरपुर में गुरुवार की सुबह उसे समय सनसनी फैल गई जब लोग सो कर उठे तो एक महिला की हत्या की सूचना आग की तरह गांव में फैल गई। कुछ देर बाद पता चला कि महिला का जेठ भी फांसी के फंदे पर झूल रहा है। 





दौलत राम अपनी पत्नी मुनेश और अपने बेटे के साथ घर पर ठीक-तक सोए हुए थे। जब सुबह दौलत राम की आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी का गला कटा हुआ है और कमरे में खून बिखरा पड़ा है। खून से लटपट पत्नी के शव को देखकर दौलत राम जोर-जोर से चलने लगा तो आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दौलतपुरा का बड़ा भाई जय सिंह भी फंदे पर लटका हुआ है। 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 




पुलिस इस मामले को अलग-अलग पहलुओं से जांच करने में जुटी हुई है लेकिन प्रारंभिक तौर पर देखा जा रहा है कि जय सिंह ने मुनेश की हत्या कर बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया। जय सिंह और दौलत राम एक साथ खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जय सिंह की पत्नी करीब 1 साल पहले जय सिंह को छोड़कर अपने मायके चली गई थी और साथ में अपने 12 वर्षीय बेटे को भी ले गई। तब से ही जय सिंह मानसिक रूप से परेशान रहता था। 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 





हत्या और सुसाइड की सूचना मिलते हैं हिसार के पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी हुई है की जय सिंह ने खुद फंदा लगाया है या किसी ने उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |