Hansi police selling plan : हांसी पुलिस ने 1334 वाहनों को चैक करके 128 वाहनों के किए चालान।
Hansi police selling plan : hansi news, latest news Hansi police selling plan, Haryana police selling plan, Hisar police selling plan,
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
तहलका न्यूज : हांसी पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत जिलेभर में दर्जनों पुलिस नाका के लगाकर आने जाने वाले हजारों वाहनों की गहनता से जांच की और 128 वाहनों पर चालान किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए और कहा कि हर सन्दिग्ध वाहन को बारीकी से चैक करे और कोई कमी पाई जाती हैं तो नियम अनुसार कार्यवाही करे। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं कि जायेगी।
सोमवार सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक जिला में सीलिंग प्लान चलाया गया। सीलिंग प्लान के तहत जिला में विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके वाहनों की गहनता से जांच की गई। सीलिंग प्लान किसी भी आपात स्थिति से निपटने व अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधियों को पकड़ने व अपराधों की रोकथाम हेतु तुरंत कार्रवाई के लिए जिला पुलिस द्वारा किया जाता है।
हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें
सीलिंग प्लान के तहत जिले में 36 नाके लगाकर चैकिंग अभियान
जिला पुलिस में तैनात अधिकतम पुलिसकर्मियों को नाका ड्यूटी पर लगाया गया था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस विभाग के ज्यादातर वाहन सड़कों पर रहे। इन चेकिंग पार्टियों ने टू व्हीलर, फोर व्हीलर, हल्के वाहन व भारी वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस सीलिंग प्लान के दौरान नाकाबंदी करके 1334 वाहनों को चेक किया गया तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल 128 वाहनों के चालान काटे गए।
हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें
पुलिस ने 6 वाहनों को किया इंपाउंड
तथा बिना हेलमेट के 10 चालान बिना सीट बेल्ट के 8 चालान , बिना ड्राविंग लाइसेंस के 3 चालान , ओवर स्पीड 20 चालान, व अन्य यातायात के नियम तोड़ने वालों के 82 चालान किये गए।
12 व्यक्ति सन्दिग्ध मिले जिनको पूछताछ के बाद फारिक किया गया ।
6 व्यक्तियों के पास सन्दिग्ध मोटरसाइकिल को चैक किया जिसमें 2 चोरी सुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं ।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सीलिंग प्लान का उद्देश्य जिला के आम नागरिकों को सुरक्षा,अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चलाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की उपस्थिति से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है और सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है। सीलिंग प्लान के अन्तर्गत सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना,पुलिस चौकी व अपराध यूनिट्स के इंचार्जओं को निर्देश दिए हैं कि वह भविष्य में सूचना मिलते ही अपने-अपने क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए सीलिंग प्लान के अनुसार कार्य करें। जिससे अपराधों की रोकथाम की जा सके और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks