स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में पति-पत्नी के साथ मारपीट: सोने की चेन झपट बदमाश फरार | Fight between husband and wife in Hansi

 Fight between husband and wife in Hansi: Miscreant snatches gold chain and absconds, hansi news, hansi news today, latest news Hisar, hansi crime news, Hisar Haryana news, 


हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़। 

हांसी : हांसी शहर में एक बार फिर से चेन स्नेचरों का आतंक बढ़ने लगा है। घर से बाहर पति संग घूमने निकली पत्नी चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। शहर में रविवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। छीना-झपटी के दौरान बदमशों ने पति-पत्नी को घायल कर दिया। शहर के संत निरंकारी भवन के समीप यह वारदात हुई। बाद में बदमाश धमकी देकर भाग निकले।




रूप नगर कालोनी निवासी 33 वर्षीय नीरज अपनी पत्नी 26 वर्षीय ज्योति के साथ खाना खाकर बाहर सड़क पर घुम रहे थे। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पैदल घूम रहे नीरज की पत्नी ज्योति के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और नीरज के साथ मारपीट करने लगे।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 




लूट के बाद बदमाश धमकी देकर मौके से फ़रार हो गए। लूटी गई सोने की चेन ढाई तौले की थी। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार चार बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। मौके पर आसपास के लोगो ने डायल 112 को फ़ोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |