जींद में महिला से धोखाधड़ी, सोने के कुंडल लेकर दो युवक फरार
Woman cheated in Jind, two youths abscond with gold earrings / Jind news Hindi, Jind crime news,
हरियाणा न्यूज/ जींद:
जींद शहर की : नई अनाज मंडी के निकट महिला को नोटों का बंडल देने का झांसा देकर दो युवक सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
सैनी मोहल्ला निवासी शिमला देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने जानकार के पटियाला चौक पर मिठाई देने के लिए जा रही थी। जब वह भारत सिनेमा के पास पहुंची तो एक लड़का आया और उसको एटीएम के बारे में पूछने लगा और कहा कि उसे खाने के रुपये की जरूरत हैं। इसी दौरान दूसरा युवक भी वहां पर आ गया। जहां पर युवक ने उसको कहा कि वह मेरी बहन जैसी हैं। मेरे पास नोटों की गड्डी हैं और उसे रख ले और उसके बदले में कानों में पहने हुए कुंडल दे दो। वह युवकों की बातों में आ गई और उसे गुमराह करके नई सब्जी मंडी के निकट ले गए। जहां पर आरोपित ने एक नोटो का बंडल थैले में डालकर मेरी तरफ कर दिया। वह लालच में आकर उसे सोने के कुंडल निकालकर दे दिए। इसी दौरान युवक वहां से फरार हो गए। जब उसने थैला को खोलकर देखा तो वह नोटों का बंडल नहीं था ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks