हिसार में अलग-अलग चोरी के मामलों में चार गिरफ्तार
Four arrested in separate theft cases in Hisar
स्कूटी, मोबाइल फोन व सरिया चोरी के मामले में पुलिस ने किए गिरफ्तार
सेक्टर 14 हिसार से स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज / हिसार :
अनाज मंडी चौकी पुलिस ने सेक्टर 14 हिसार से समाचार पत्र वितरक की स्कूटी चोरी के मामले में दो आरोपियों ऋषि नगर हिसार निवासी प्रवेश और अमित को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मोबाइल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने सीएमसी अस्पताल से मोबाइल फोन चोरी के मामले में आरोपी पटेल नगर निवासी विजय को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सेक्टर 14 हिसार स्थित निर्माणधीन धर्मशाला से सरिया चोरी के मामले में आरोपी संभल, उत्तर प्रदेश हाल सेक्टर 14 हिसार निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि अनाज मंडी चौकी में समाचार पत्र वितरक मिलगेट हिसार निवासी पवन ने सेक्टर 14 हिसार से स्कूटी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने दो उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने सेक्टर 14 आयकर भवन के पास से पवन की स्कूटी चुराई थी। पुलिस द्वारा चोरी शुदा स्कूटी को पहले ही बरामद किया जा चुका है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
मोबाइल फोन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा मोबाइल बरामद
मुख्य सिपाही जय प्रकाश ने बताया कि अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी में मामनपुरा निवासी सचिन ने सीएमसी अस्पताल से मोबाइल फोन चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह 11.11.2023 को सीएमसी अस्पताल में भर्ती अपने नाना से मिलने आया था और वह इंतजार कक्ष में सो गया। सुबह उठने पर उसे मोबाइल नही मिला। पुलिस ने दो गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी विजय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोबाइल बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर पहले भी चोरी, लड़ाई झगड़े और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित है । जिनमे यह जमानत पर रिहा है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
निर्माणधीन धर्मशाला से सरिया चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सरिया बरामद
एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा सरिया बरामद किया है। पुलिस चौकी अनाज मंडी में निर्माणधीन धर्मशाला के प्रधान सेक्टर 21 हिसार निवासी विजय ने धर्मशाला से सरिया चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई कर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks