स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

होरन बजाने से रोका तो कर दिया हमला | When stopped from blowing the horn, attacked

 When stopped from blowing the horn, attacked


हरियाणा न्यूज / हिसार : 

शहर की बिश्नोई कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को कुछ युवकों ने पथराव करके घायल कर दिया। युवकों ने घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को तोड़ डाला। उसका कसूर केवल इतना था कि उसने इन मनचलों को दीवाली की रात घर के बाहर हॉर्न बजाने से रोका था। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार :  हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य , 





सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बिश्नोई कॉलोनी निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की ऑल्टो कार जिसके आगे वाले शीशे पर प्रवीण लिखा हुआ था और पीछे का शीशा टूटा हुआ था, यह कार उनके घर के आगे दीपावली पर आधी रात को चक्कर काट रही थी। 






गाड़ी चालक को जब बार बार होरन बजाने व वहां पर खड़ा होने के बारे में पूछताछ करने लगा तो उसने कहा क्या मतलब है। फिर भी गाड़ी रोककर हॉर्न बजाता रहा। उस समय वह घर के सामने हॉर्न बजाता हुआ तेज गति से निकल गया। पड़ोसी भी हॉर्न की आवाज सुन कर बाहर आए तो वह गली से निकल गया।


वह गाड़ी रात के लगभग 11 बजे फिर से आई। उसमें से 4- 5 व्यक्ति उतरे, गली से ईंट उठाकर मकान पर बरसानी शुरू कर दी। अनिल ने बताया कि आरोपितों ने ईंट बरसा कर स्कूटी व मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गालियां दी।


पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवकों के डर से घर से बाहर नहीं निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |