हरियाणा में जेबीटी टीचरों के तबादले को लेकर आई अपडेट | Update regarding transfer of JBT teachers in Haryana
Update regarding transfer of JBT teachers in Haryana
हरियाणा न्यूज / चंडीगढ़ : हरियाणा में जेबीटी की सभी केटेगरी के सामान्य तबादले होंगे। यह निर्णय शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल वापस आने के बाद लिया है। अब विभाग इसे लेकर रणनीति बना रहा है। जल्द ही विभाग द्वारा शेडयूल जारी किया जाएगा। दरअसल, शिक्षा विभाग ने पहले भी जेबीटी सहित अन्य सभी वर्ग के शिक्षकों के तबादलों को लेकर शेडयूल जारी किया था। जिस पर काम करते हुए विभाग ने पहले 2004, 2008 और 2011 बैच के जेबीटी के अंतर जिला तबादले किए और फिर 2017 बैच के जेबीटी को स्थाई जिले आवंटित किए। इन सभी जेबीटी को सामान्य तबादला ड्राइव के दौरान स्टेशन सौंपे जाने थे। मगर उससे पहले ही विभाग ने बीती 27 अक्तूबर को अचानक तबादला ड्राइव पर ब्रेक लगाते हुए रोक दिया था।
बाकायदा स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने भी कहा था कि जेबीटी के तबादले कर दिए हैं। बाकी सभी वर्ग के शिक्षकों के तबादले शैक्षणिक सत्र की मध्यस्थता को देखते हुए रोके गए हैं। विभाग की पूरी तैयारी है और अगले शैक्षणिक सत्र के शुरुआत में ही तबादले कर दिए जाएंगे। मगर इस संबंध में विभाग द्वारा एक फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई थी। जिस पर अब वापस आने के बाद निर्णय लिया गया है कि जेबीटी के सभी वर्ग के शिक्षकों के तबादले किए जाएं। हालांकि विभाग अभी जेबीटी के अलावा अन्य शिक्षक वर्ग के तबादले नहीं करेगा। वह अगले शैक्षणिक सत्र में ही होंगे।
जेबीटी के लिए 2016 में चला था सामान्य ड्राइव हरियाणा सरकार द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव इजाद करने के बाद सबसे पहले शिक्षकों के तबादले किए गए थे। वर्ष 2016 में जेबीटी के तबादले हुए थे। उसके बाद अन्य सभी शिक्षक वर्ग के ऑनलाइन तबादले हुए, लेकिन जेबीटी के सामान्य तबादले नहीं हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks