स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में 4 बच्चे लापता, पुलिस ने रात भर खंगाले खेत

4 children missing under suspicious circumstances, police searched the fields overnight

हरियाणा न्यूज /  सोनीपत : खरखौदा से वीरवार शाम संदिग्ध हालात में चार बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कहीं सूराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चारों किशोरों के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस रात भर खेतों व आसपास के क्षेत्रों को खंगालती रही। सुबह चारों किशोर खेत में बने एक कमरे में मिले, जिसके बाद उन्हें परिजनों के हवाले किया। 




बिहार के जिला सहरसा के गांव बरगांव के कुछ परिवार खरखौदा के गोपालपुर मार्ग पर किराये के मकान में रहते हैं। जिनके चार बच्चे सुरजीत, अकेश, रवि किशन व लाला वीरवार को शाम को गांव खांडा की तरफ खेतों में घूमने के लिए निकले थे। चारों की उम्र 10 से 12 वर्ष है। देर रात तक वह जब वापस नहीं लौटे तो परजिनों को चिंता हुई। परजिनों ने अपने स्तर पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। चारों का कहीं पता नहीं लगने पर पुलिस को अवगत कराया गया। खरखौदा पुलिस ने सुरजीत की मां नीलम की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 




नीलम ने बताया था कि चारों दोस्त घूमने के लिए अक्सर खांडा की ओर खेतों में जाते हैं। पुलिस ने बताई गई जगह के आसपास के खेतों को रात भर खंगाला। सुबह करीब छह बजे खेतों में बने एक कमरे से चारों बच्चों को बरामद किया। जिन्होंने पुलिस को बताया कि रात को रास्ता भटक जाने के बाद वह घर नहीं जा सके। खेतों में भटकते रहे, लेकिन घर का रास्ता नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने मजबूरी में इस कमरे में रात बिताना ठीक समझा ।


चारों को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रात को कुछ परिजनों ने शिकायत दी थी कि उनके बच्चे लापता हो गए हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की गई। सुबह खेतों में बने कमरे से बच्चों को बरामद किया गया। जिन्हें परजिनों के हवाले कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |