स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में बोलेरो सवार ने युवक पर किया रॉड से हमला | Bolero rider attacks young man with rod in Hisar

Bolero rider attacks young man with rod in Hisar


हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़। 

हिसार : हिसार तोशाम रोड पर डाबड़ा से थोड़ा आगे बोलेरो सवार 5 युवकों ने अपना वाहन आगे अड़ाकर बाइक गिरा दी। फिर उन्होंने रॉड से हमला कर रावतखेड़ा के अनूप को घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।


रावतखेड़ा के अनूप कुमार ने पुलिस को बयान देकर कहा कि वह करीब 2 साल से खानक के एक स्टोन क्रेशर पर मुनीम की नौकरी करता है। वो अपने मामा के लड़के पवन के साथ हिसार की कोर्ट में अपना लाइसेंस बनवाने के लिए आया था। वे करीब 3 बजे अपना काम करके बाइक पर वापस खानक जा रहे थे। बाइक पवन चला रहा था और वह पीछे बैठा था। वे गांव डाबड़ा से निकले ही थे कि पीछे


से एक बोलेरो गाड़ी आई और एकदम से उनकी बाइक के आगे लगा दी, जिससे बाइक गिर गई।


उसी समय गाड़ी में से उनके ही गांव के अजय, सुंदर, देसराज, दलीप उर्फ दीपा और कालवास का चेतन हाथों में रॉड लेकर उतरे एकदम सभी ने अपने-अपने हाथों में लिए हथियारों से उसे पीटना शुरू कर दिया। अजय व सुंदर ने उसके दोनों पैरों पर रॉड मारी।


उसका भाई पवन उसे छुड़ाने लगा तो सभी ने उसको धमकी दी कि तुम बीच में न आओ, यह हमारी आपसी रंजिश है। फिर उसने शोर किया तो काफी लोग इकट्ठे हो गए और हमलावर जान से मारने की धमकी देकर बोलेरो में फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |