कैंटर से टकराई रोडवेज बस | Roadways bus collides with canter
Roadways bus collides with canter, Haryana roadways bus accident, Bhiwani Haryana news, Bhiwani accident news,
हरियाणा न्यूज / भिवानी : भिवानी से नारनौल जा रही रोडवेज की बस गांव हालुवास के नजदीक अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से सामने से आ रहे एक कैंटर से जा टकराई। गनीमत यह रही कि इस सड़क हादसे में बस में सवार करीब 30 सवारियों को मामूली चोटें आई, जिन्हें बीच सफर में सड़क हादसे से काफी परेशानी हुई और उन्हें दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया। हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। कैंटर से रोडवेज बस की साइड से टक्कर हो गई। टक्कर के समय बस काफी धीमी थी, इसलिए बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। उन्हें सिर्फ मामूली चोटें ही आई। हादसे के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार दिलाया।
रोडवेज बस के चालक अनूप ने बताया कि नारनौल डिपो की बस सुबह करीब साढ़े 9 बजे भिवानी बस स्टैंड से सवारियां लेकर चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल के लिए रवाना हुई थी। हल्की बारिश हो रही थी। जब वे गांव हालुवास के नजदीक पहुंचे तो चालक अचानक ही बस का ब्रेक लगाने लगा, ब्रेक काफी कमजोर था और बारिश से सड़क पर फिसलन बनी थी।
इस वजह से सामने से आ रहे कैंटर से रोडवेज बस की साइड से टक्कर हो गई। 2 वाहनों की टक्कर की वजह से भिवानी- चरखी दादरी मार्ग पर गांव हालुवास के समीप वाहनों का भी लंबा जाम लगा। बाद में यात्रियों और ग्रामीणों ने ही धक्का लगाकर कैंटर में फंसी बस को धकेला ।
रोडवेज चालक ने बताया कि इस हादसे में कोई यात्री गंभीर घायल नहीं हुआ है। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ गियर बॉक्स भी टूट गया है। हादसे की जानकारी रोडवेज अधिकारियों को भी दी गई।
यह बोले थाना प्रभारी
इस बारे में सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बस की गति धीमी होने के चलते बस में सवार यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks