हांसी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने रसगुल्ला प्लांट पर की रेड | CM Flying team raids Rasgulla plant in Hansi
CM Flying team raids Rasgulla plant in Hansi
रसगुल्ला व पनीर के लिए सैंपल 25 किलो मावा करवाया नष्ट
हरियाणा न्यूज / हांसी :
त्योहारी सीजन को देखते हुए सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को नेहरू कालेज रोड पर स्थित एक रसगुल्ला प्लांट पर रेड की तथा प्लांट के अंदर से रसगुल्ला व पनीर के सैंपल लिए गए। रसगुल्ला प्लांट से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और वहां से इनकी रिपोर्ट आने आगामी कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग की रेड की सूचना मिलने पर मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर मौके से फरार हो गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम को सूचना मिली थी कि नेहरू कालेज रोड स्थित चंदेला रसगुल्ला भंडार में बड़े पैमाने पर मिलावटी मिठाइयां तैयार की जाती है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर रामफल व एएसआई राकेश कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिसार डॉ. योगेश कादयान की टीम के साथ एक संयुक्त टीम गठित करके चन्देला रसगुल्ला भंडार का निरीक्षण किया। डॉ. योगेश कादयान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रसगुल्ला प्लांट पर उसका मालिक अमित मौके पर हाजिर मिला और उसकी मौजूदगी में एफएसओ डॉ योगेश कादयान द्वारा रसगुल्ला व पनीर के 2 सैंपल लिए गए।
निरीक्षण के दौरान टीम को प्लांट के अंदर 90 क्विंटल तैयार रसगुल्ला तथा 15 किलो पनीर तैयार मिला। निरीक्षण के दौरान सीएम फ्लाइंग
टीम को प्लांट के अंदर करीब 25 किलोग्राम खराब हालत मावा में मिला। खराब मिले मावे को डॉ. योगेश कादयान ने अपनी मौजूदगी में जमीन में गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया गया। डॉ. योगेश कादयान ने बताया कि रसगुल्ला प्लांट से लिए गए सैंपलों को जांच के चंडीगढ़ प्रयोगशाला भेजा जाएगा जहां से करीब 15 दिन इन सैंपलों की रिपोर्ट आएगी और उन के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा और उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks