Explosive firecrackers : 10 क्विंटल 63 किलो विस्फोटक पटाखो सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
Two persons arrested along with 10 quintals and 63 kg explosive firecrackers
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना अग्रोहा पुलिस ने असरावा से मलापुर रोड स्थित लक्ष्मी फायर वर्क्स पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे बेचते हुए काबू कर 10 क्विंटल 15 किलो ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे बरामद किए।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरमिंद्र ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि असरावा से मलापुर रोड स्थित लक्ष्मी फायर वर्क्स में ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त अधिक वायु प्रदूषण करने वाले पटाखों की बिक्री हो रही है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के असरावा मलापुर रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री पहुंची तो काउंटर पर एक व्यक्ति मिला। जिसका नाम पता पूछता तो उसने अपना नाम सिकंदरपुर, भिवानी निवासी ज्ञान सिंह बताया। अग्निशमक अधिकारी दिपाशु द्वारा लक्ष्मी फायर वर्क्स को चैक करने पर गोदाम से 10 क्विंटल 15 किलोग्राम नॉन ग्रीन अधिक वायु प्रदूषण वाले पटाखे बरामद हुए।
इसी के साथ थाना उकलाना पुलिस ने लितानी मोड़ पर एमएस सिगला सेल्स एजेंसी से 48 किलोग्राम नॉन ग्रीन अधिक वायु प्रदूषण वाले पटाखे बरामद किए। सिंगला सेल्स एजेंसी के काउंटर से उकलाना निवासी कमल को काबू किया। बरामद पटाखों को कब्जा पुलिस लेकर ज्ञान सिंह और कमल के खिलाफ सबंधित थाना में विस्फोटक पटाखे रखने/बेचने के एवज में विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks