हिसार मार्केट में अचानक पहुंचे एडीजीपी श्रीकांत जाधव, पुलिस कर्मियों में हड़कंप | ADGP Shrikant Jadhav suddenly arrived in Hisar market, panic among police personnel
ADGP Shrikant Jadhav suddenly arrived in Hisar market, panic among police personnel
हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़।
हिसार : त्योहार पर बाजारों में भारी भीड़ लगी रहती है जिसके कारण अपराधी किस्म के लोग आसानी से चोरी डकैती लूटपाट चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देकर भीड़ में खो जाते हैं। इतनी ज्यादा भीड़ में कौन सही इंसान है और कौन गलत है। इसकी पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। बाजार में खरीदारों को और दुकानदारों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए हिसार पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधन का औचक निरीक्षण करने के लिए हिसार शहर में एडीजीपी श्रीकांत जाधव देर शाम बाजार में पहुंचे और उन्होंने वहां पर दुकानदारों से बातचीत कर समस्या जानी।
एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने आज शाम अचानक 8:00 बजे शहर के व्यस्ततम बाजरो में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये निकले। उन्होंने बाजार में तैनात पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों से वार्तालाप कर बाजार में भीड़भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को प्राथमिकता देने को कहा। एडीजीपी ने राजगुरु मार्केट में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों से वार्तालाप कर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जरूरी टिप्स दिए।
एडीजीपी हिसार मंडल को बाजार में बड़ी सादगी के साथ ड्युटियों का जायजा लेते देख व्यापारी वर्ग के लोगों ने खुशी का इजहार किया। एडीजीपी ने बडे व्यापारियों से लेकर रेहडी लगाने वाले छोटे से छोटे व्यापारी से भी बातचीत कर उनके कारोबार के साथ-साथ तकलीफ, समस्या बारे भी पूछा।
उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी व करीब एक घंटा पैदल बाजारो मे शराब की दुकानों के आसपास, भीडभाड़ वाले स्थानो पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। एडीजीपी के बाजारों में ओचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही डीएसपी शहर, थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी भी मार्केट में मुस्तैद दिखाई दिये।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks