विकलांगों का रोजगार को लेकर दुष्यंत चौटाला आवास पर धरना-प्रदर्शन | Protest at Dushyant Chautala residence regarding employment of disabled people
Protest at Dushyant Chautala's residence regarding employment of disabled people/haryana news today, latest news hisar, hisar haryana newsमंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर विकलांगों का हल्ला बोल प्रदर्शन 20 को -
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : विकलांग कर्मचारी सहदेव को नौकरी से हटाने और 21 महीने का बकाया वेतन देने को लेकर विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की हिसार शहर ब्लॉक कमेटी के बैनर चले विकलांगों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर धरना देकर प्रदर्शन किया व जजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित बूरा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
श्रीराम पार्क में विकलांग एकत्रित होकर दुष्यंत चौटाला के आवास पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। धरने की अध्यक्षता सहदेव और संचालक संदीप पटेल नगर ने किया। जिला सचिव संदीप पटेल नगर ने बताया कि विकलांग कर्मचारी सहदेव को नौकरी पर बहाल करने और 21 महीने का बकाया वेतन को लेकर जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित बूरा को ज्ञापन सौंपा।
जजपा नेता अमित बूरा ने विकलांगों को आश्वासन दिया है कि दिवाली से पहले आपको यह खुशखबरी मिल जाएगी। इस काम के लिए दोबारा यहां आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। राज्य महासचिव ऋषिकेश राजली ने सरकार को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि विकलांग कर्मचारी सहदेव को अकेला न समझें। विकलांग अधिकार मंच उसके साथ खड़ा है। प्रदर्शन के माध्यम से उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि 10 दिन के अंदर यदि हमारी इन मांगों को हल नहीं किया तो 20 नवम्बर को केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर विकलांग हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय बैठक करके शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए मंच के राज्य महासचिव ऋषिकेश राजली, जिला प्रधान कृष्ण गुरी, कोषाध्यक्ष मैडम मीनू सिंगला, जिला उपप्रधान सूबेसिंह लोहान, जिला सचिव फतेहाबाद सुरेंद्र जांडली, आदमपुर ब्लॉक प्रधान राजेश सलेमगढ़, उकलाना ब्लॉक प्रधान श्याम सुंदर, ब्लॉक सचिव उकलाना सुरेश कुमार, जिला सहसचिव बलजीत उकलाना, राजली ब्लॉक सचिव बरवाला नसीब खान, रामकेश राखीगढ़ी, सुशील मिल गेट, गजेसिंह 12 क्वार्टर, अग्रोहा ब्लॉक प्रधान महावीर कुलेरी ने संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks