Haryana news : युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के दो आरोपी हथियार सहित काबू
Two accused of beating a young man hostage, arrested with weapons/ Sirsa News today, Sirsa crime news, haryana news, sirsa hindi news, sirsa news in hindi,
हरियाणा न्यूज/ सिरसा: पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण द्वारा गठित सीआईए सिरसा (CIA Police) की पुलिस टीम ने बीती 6 नवंबर को गांव रामनगरिया निवासी एक युवक का अपहरण कर उसे बंधक बनाने तथा उससे मारपीट करने (young man hostage) के मामले में घटना के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को एक अवैध पिस्तोल तथा तीन जिंदा कारतूस (arrested with weapons) के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए हुए युवकों की पहचान प्रियांशु निवासी गांव शाहपुर बेगू तथा रोहित निवासी सेक्टर 19 फ्लैट सिरसा के रूप में हुई है। डीएसपी आजायब सिंह ने बताया कि बीती 6 नवंबर की इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने सीआईए सिरसा तथा शहर थाना की पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि सीआईए इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के दो आरोपियों को अवैध पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस (arrested with weapons) के साथ सेक्टर-19 स्थित फ्लैट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाकी आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है, और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमे लगातार दबिश दे रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों ने पूछताछ के दौरान शहर सिरसा क्षेत्र में लूटपाट की दो अन्य वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जारी है, और पूछताछ के दौरान अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है की बीती 6 नवंबर को कुछ युवकों ने गांव रामनगरिया निवासी युवक रवि का अपहरण कर उसे थेहड़ मोहल्ले में ले जाकर बंधक बना दिया था और उसे मारपीट कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाने का भी प्रयास किया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks