स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जन कल्याणकारी योजनाओं के बलबूते केन्द्र में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : कैप्टन अभिमन्यु

BJP government will be formed at the Center for the third time on the basis of public welfare schemes: Captain Abhimanyu

-भारत पूरे विश्व का पहला देश, जहां पर इतनी जनकल्याण की योजनाएं लागू हुई-

-नायब सैनी के नेतृत्व को मजबूत करके हरियाणा में तीसरी बार बनाएंगे भाजपा सरकार-

हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़। 
हिसार। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister Narendra Modi ) के नेतृत्व में लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बलबूते पर वर्ष 2024 में तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार  (NDA government ) बनेगी। उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों के विधानससभा आम चुनाव में भाजपा राजस्थान में पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मध्यप्रदेश में पार्टी की जीत निश्चित है, छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर में भाजपा सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है और मिजोरम व तेलंगाना में सत्ता की कुंजी भाजपा के हाथ में रहेगी।



कैप्टन अभिमन्यु वीरवार को हिसार में पीएलए स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Modi )   के नेतृत्व में विश्वभर में भारती की पहली ऐसी सरकार है, जिसने जनकल्याण की इतनी योजनाएं ( welfare schemes) लागू की है। pm Narendra Modi ने जनकल्याण की सोच रखते हुए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने, किसानों को सम्मान निधि देने सहित कई ऐसी योजनाएं लागू की है, जिनसे किसी न किसी रूप में जनता को राहत मिली है और लाभ पहुंचा है। aayushman Bharat, जल से नल, सैनिकों के लिए वन रैंक—वन पैंशन जैसी अनेक योजनाएं हैं, जिनसे आम नागरिक को फायदा पहुंचा है। इसी तरह वर्ष 2013 में नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में जनसभा करके शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की थी, जिसे पूरा करते हुए दिल्ली में शहीद स्मारक बनाया गया है, जिसमें देश के हर शहीद का नाम अंकित है।




captain Abhimanyu ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में अफरा—तफरी का माहौल था, कभी दिल्ली, कभी मुंबई, कभी काशी, मथुरा, कहीं स्वामीनारायण मंदिर में तो कभी Akshardham temple में आतंकी हमले होते थे लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने आतंकी शक्तियों का ऐसा इलाज किया कि वे भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी नहीं करती। यदि किसी ने कभी हिम्मत की है तो बिना जवाबी कार्रवाई वापिस नहीं गए। वास्तव में देखा जाए तो वर्ष 2014 के बाद नया भारत बना है। 



कैप्टन अभिमन्यु ने नायब सैनी के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि वे अनुभवी नेता है और कई पदों पर कार्य करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचे हैं। हमारी पूरी टीम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और पार्टी की मजबूती में साथ देते हुए हरियाणा में भी तीसरी बार BJP government बनाने में अपना पूरा सहयोग देगी। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा चार डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल में जवाब में उन्होंने कहा कि इस बयान में बौखलाहट है और उन्होंने मान लिया है कि  अब सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा। अब से पहले तो वे दुर्योधन की तरह किसी को  सुई की नोंक के बराबर हिस्सा देने को भी तैयार नहीं थे। पार्टी नेता बीरेन्द्र सिंह द्वारा जजपा से गठबंधन तोड़ने की सलाह बारे पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि चौ. बीरेन्द्र सिंह अनुभवी नेता है और पार्टी उनकी सलाह को हल्के में नहीं लेती। parliament election लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि यह पार्टी संगठन की मर्जी है कि किसको मैदान में उतरने का आदेश दिया जाता है लेकिन कमल के फूल के रूप में हमारा एक—एक उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार है।




नारनौंद में करवाए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि वहां की जनता ने वर्ष 2014 में उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा तो हमने अपनी ड्यूटी समझते हुए वहां पर कार्य करवाए। फिर भी हम समझते हैं कि वहां पर बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हमारा प्रयास है कि नारनौंद को वो स्थान मिले, जिसका नारनौंद हकदार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा को गैर जाट व कांग्रेस को जाटों की पार्टी बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वास्तव में जातिवाद की बात करने वाले लोग ही देश के दुश्मन, समाज के दुश्मन व लोकतंत्र के दुश्मन है। हम हमेशा, जातिवाद की राजनीति के खिलाफ रहे हैं। 



इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंधु, अजय जांगड़ा व विजय बाली सहित अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |