स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

धांधली : बिना लेवल के बना दी गली, दर्जनों घर डूबने के कागार पर

 Street built without level, dozens of houses on the verge of sinking 

पूर्व फौजी ने सीएम विंडो में शिकायत देकर मामले की जांच विजिलेंस से करवाने की मांग की


Haryana news / हिसार
सैनिक छावनी के समीप स्थित देवी लाल कॉलोनी में हाल ही में पक्की की गई गलियों में लेवल का ध्यान नहीं रखा गया जिसके कारण सिर्फ गली नंबर 2 में 22 घरों के हमेशा पानी में डूबने की आशंका बन गई। मामले की शिकायत की तो गली को दुबारा उखाड़कर बनाने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। अब कॉलोनीवासियों ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज करवाकर मामले की जांच विजिलेंस से करवाने की मांग की है।




कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी सज्जन कुमार गोदारा ने बताया कि कॉलोनी में गलियों को पक्का किया गयाा लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही से पानी निकासी के लिए गली के दोनों तरफ ढलान बना दी जबकि पानी निकलने का सिस्टम एक ही तरफ है। ऐसे में जब भी बारिश आती है तो कॉलोनी में पानी एकत्रित हो जाता है जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बारे में शिकायत की तो मामूली रिपेयर करके काम की इतिश्री कर ली लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 

महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार :  हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य , 







उन्होंने बताया कि गली नंबर 2 को बिल्कुल ही गलत तरके से बनाया गया है। पहले तो यह गलती की गई कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने गली को बीच के चौराहे से बनाना शुरू कर के मैन रोड की सर्विस लाईन की तरफ बनाया जो की बहुत की गलत है। गली का आधा हिस्सा जो कि रेलवे की तरफ है, उसको इन सभी लोगो ने मिल कर 5  इंच नीचे करर दिया है। इसके कारण कॉलोनी के 22 घर पानी में डूबे रहेंगे।





 शिकायत दी तो जेई प्रवीण चौहान व कुलदीप ने 3-4 बार निरीक्षण भी किया और लेवल भी लिया और गत 23 अक्टूबर 2023 को कहा कि इस पूरी गली को उखाड़ करके दोबारा बनाया जाएगा लेकिन 25 अक्टूबर, 2023 को जेई अपनी बात से मुकर गए।
उन्होंने कहा कि पूरी गली में घटिया स्तर का सामान लगा हुआ है जिसकी भी जांच करवाई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |