स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बांडाहेड़ी में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, खेल प्रतियोगिता में इस गांव के खिलाड़ियों ने जीती ट्राफी ; कांग्रेस नेता मलिक ने वितरण किए पुरस्कार

Four day sports competition organized in Bandaheri, players of this village won the trophy in the sports competition

 खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है: प्रेम सिंह मलिक                                                  

 हरियाणा न्यूज/विमल

हांसी : खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। खिलाडिय़ों को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करनी चाहिए जिससे आगामी प्रयासों में सफलता मिल सके। यह बात गांव बांडाहेडी में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचें थे। उस दौरान ग्रामीणों व खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने कही। मलिक ने इस दौरान 20 खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट वितरण व अपनी और से 21 हज़ार रुपए की नकद राशि भेंट कर उनका हौसला अफजाई करने का काम किया। खेल प्रतियोगिता में कुल 35 टीमों ने भाग लिया। गांव बहु अकबरपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही वहीं दूसरे नंबर पर बांडाहेडी की टीम रही व तीसरे स्थान पर बेलरखा डंडेरी की टीम विजेता रही। 








मलिक  ने कहा कि खेलों को हार-जीत की भावना के साथ नहीं बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। पढाई के साथ-साथ खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। इससे शारीरिक विकास होता है। खेल के क्षेत्र में भी युवाओं ने कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे की लत से दूर होकर खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि खेल के मैदान में मैडल हासिल कर अपने इलाके व माता पिता का नाम रोशन कर सके। ज्ञात रहे कि प्रेम सिंह मलिक खुद खेल प्रेमी है इसी लिए वह समय समय पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन करते रहते हैं।


Haryana news WhatsApp channel link 








 मलिक ने हरियाणा सरकार से भी मांग करते हुए कहा कि जो खिलाड़ी मैडल जीतकर आते हैं उनका हौसला अफजाई के लिए उनका सम्मान करते हुए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व की हुड्डा सरकार में पदक लाओ पद पाओ की नीति को फिर से लागू किया जाए ताकि खेल के मैदान में खिलाड़ी मैडल जीतकर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रेम सिंह मलिक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान खेल प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता युद्वेंद्र मान, सतीश कुमार, कुलदीप कादयान, राकेश उर्फ राका, अमित कादयान, चांदी बेनीवाल सहित काफ़ी संख्या में ग्रामीण व खिलाड़ी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |