हिसार जिले के एक सरपंच ने दी गांव छोड़ने की धमकी, एडीजीपी से मिले ग्रामीण
kharar sarpanch of Hisar district threatened to leave the village, villagers met ADGP, latest news Hisar, Hisar Haryana news, Today latest news Hisar, Hisar news Today,
हरियाणा न्यूज / हिसार।
हिसार के नजदीकी गांव खरड़ में दर्शनों हमलावरों ने सरपंच के घर घुसकर उसके परिजनों पर हमला कर दम जरूर से घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायलों का उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चार दिन भी जाने के बाद भी जब हम लोगों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई तो सरपंच ने गांव छोड़ने का ऐलान कर दिया।
महाभारत सीरियल के ये किरदार पहुंचा हिसार : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष सभ्यता के रहस्य ,
सरपंच के इस ऐलान के बाद गांव के सैकड़ो लोग मंगलवार शाम को हिसार के एडीजीपी श्रीकांत जाधव से मिले और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। एडीजीपी ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि 48 घंटे के अंदर अंदर सभी हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद सरपंच ने कहा कि अगर 2 दिन के अंदर हमलावर नहीं पकड़े गए तो वह गांव छोड़ देगा।
Haryana news WhatsApp channel link
गांव खरड़ के सरपंच रमेश के घर पर 10 नवंबर को करीब तीन दर्जन बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस हमले में सरपंच रमेश का बेटा योगेश, भाई विजय, भांजा साहिल और सरपंच की पत्नी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सरपंच के भाई विजय की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
एडीजीपी से मिलने पहुंचे सरपंच रमेश ने कहा कि हमला होने के 5 दिन भी जाने के बाद भी पुलिस आज तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। जिससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस हमलावरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। जनप्रतिनिधियों पर हमला होने के बाद भी पुलिस की सुस्ती नहीं टूट रही और उनके परिवार की जान को खतरा बना हुआ है। सरपंच ने चेतावनी दी की अगर 2 दिन के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह परिवार सहित गांव छोड़ने के लिए मजबूर होगा।
Haryana news WhatsApp channel link
आपको बता दे कि मंगलवार शाम को गांव खरड़ के सैकड़ों लोग सरपंच रमेश के साथ हिसार के एडीजीपी श्रीकांत जाधव से सरपंच के परिजनों पर हुए हमले को लेकर पुलिस की सुस्त कारवाई से नाराज होकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिलने पहुंचे थे। सरपंच व ग्रामीणों ने बताया कि एडीजीपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 48 घंटे के अंदर अंदर सभी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks