हरियाणा में छापेमारी, नशे का अवैध कारोबार रोकने के लिए पुलिस ने की छापेमारी, 200 के करीब गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब बरामद
Raids in Haryana, police conducted raids to stop illegal drug trade
दस साल से बंद पड़े केस खोलने के निर्देश,
हरियाणा न्यूज / चंडीगढ़ । हरियाणा में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा बीस के करीब पहुंच गया है। इस गंभीर मामले को देखते हुए हरियाणा के डीजीपी वह सरकार के आदेश पर पुलिस ने पूरे हरियाणा में छापेमारी कर सैकड़ो केस दर्ज कर 194 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस किया छापेमारी यमुनानगर सहित पूरे हरियाणा में एक साथ की गई।
हरियाणा के एडीजीपी शत्रुजीत कपूर ने पुलिस महक में के उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करते हुए कहा कि शराब व नसों का अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में अगर किसी भी अधिकारी ने कोई कोताही बरती तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। क्योंकि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार पर अंकुश लगाना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि गांव गली मोहल्ले में चलने वाले अवैध शराब के खुर्दो और ठेकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें चलाने वाले लोगों को सलाखों के पीछे बंद करने का काम करें। पुलिस और आबकारी विभाग एक समन्वय स्थापित करें ताकि अवैध खुर्दो शराब ठेकों की पहचान हो सके।
हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें
एडीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज तक शराब के जो भी मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं उन पर भी तत्परता से कार्रवाई करें और जो मामले 10 साल से किसी भी कारण अभी तक कोई कारवाई नहीं हुईहै उन फाइलों को भी दोबारा से खोलकर जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में जितने भी लोगों की मौत शराब पीने से हुई है उन फाइलों को खोलकर दोबारा से उनके आरोपितों को चिन्हित कर ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए।
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इधर-उधर से शराब खरीद कर ना पिए। क्योंकि काफी लोग मुनाफा कमाने के चक्कर में नकली व जहरीली शराब लोगों को परोस रहे हैं। लोगों को ऐसे अवैध शराब का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए। ताकि मामला बढ़ने से पहले ही ऐसे लोगों को पकड़कर सलाखों के पीछे किया जा सके।
हरियाणा में जहरीली शराब से हुई 19 मौतों के बाद हरियाणा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुलिस ने 203 केस दर्ज कर 194 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 5521 बोतल देसी शराब, 48 बोतल अंग्रेजी शराब, 1440 लीटर लाहन और 183 बोतल कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस महानिदेशक DGP शत्रुजीत कपूर ने इस गंभीर मामले को लेकर प्रदेश के सभी सीनियर ऑफिसर्स की मीटिंग ली । DGP ने उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें बंद के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks