स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Breaking News Haryana: घर में बन रहे थे दिवाली के पकवान, चारों तरफ जगमग जगमग हो रही: एक सूचना से गांव में रह गया धरा का धरा

Death due to drowning in Yamuna on Diwali, family alleges Tantrik had sent, mourning spread on Diwali


हरियाणा न्यूज / करनाल : चारों तरफ दिपावली के दिये जल रहे थे, घरों पर रंग बिरंगी लड़ियां लगी हुई थी और घर में दिवाली के पकवान बनाए जा रहे थे। हर तरफ खुशियों का आलम था कि एक ऐसी सूचना मिली कि सब धरा का धरा रह गया। सूचना मिली थी कि उनका बेटा यमुना में डूब गया है। सूचना मिलते ही घर में दिवाली के दिन मातम पसर गया। 



 हरियाणा के करनाल जिले का का है। परिवार का बेटा दीवाली पर पूजा पाठ करने पास के गांव में यमुना के तट पर गया था कि अज्ञात परिस्थितियों में वो डूब गया। परिजनों ने तांत्रिक पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।





जानकारी के अनुसार दिवाली के दिन karnal district block इंद्री के चोगमा गांव का रहने वाले संदीप अज्ञात परिस्थितियों में यमुना नदी में डूब गया , जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि संदीप दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों बाद उसका पेपर भी होने वाला था। संदीप पास के ही एक गांव चंद्राव में गया था, जहां पर कोई पूजा थी, वहां से कुछ युवा और एक तांत्रिक उस पूजा में शामिल हुए थे और उसके बाद सभी पास में बह रही यमुना नदी में गए थे। जब यमुना नदी के तट पर पूजा कर रहे थे तो उस दौरान संदीप नदी में डूब गया और उसके साथ में जो लोग थे वो चुप चाप वहां से चले गए।





परिवार वालों और पुलिस सूचना मिली और सभी मौके पर पहुंचे. दिवाली के दिन संदीप का शव नहर से बरामद हुआ है. अब ये हादसा संदीप के पैर फिसलने के कारण नदी में डूबने से हुआ है या फिर और कारण से हुआ हैं, ये जांच का विषय है। सदीप के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने तांत्रिक जिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

Tags: Haryana crime news, Haryana News Today, Haryana police, Karnal news

Source link 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |