Jewelery worth lakhs stolen in Hisar : हिसार में लाखों के जेवरात चोरी, महिला गई थी भैंस का दूध निकालने, बेटा खेत में कर रहा था काम
Jewelery worth lakhs stolen in Hisar
देवर के घर भैंस का दूध निकालने गई तो घर में घुसा चोर
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : चोरी की वारदातें ठंड शुरू होते ही बढ़ने लगती हैं। गांव के खुले माहौल में चोरों को ही नहीं बदमाशों को लेटर लगता है लेकिन अब गांव में भी चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। एक महिला अपने देवर के घर भैंस के दूध निकालने क्या गई की पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गया और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बालसमंद निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम के समय वह खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था और घर पर उसकी मां सुशीला देवी अकेली थी। उसके चाचा ओमप्रकाश के सभी सदस्य भी कम से बाहर गए हुए थे और दूध निकालने के समय वह घर पर नहीं आ सकते थे। उसकी मां सुशीला ओमप्रकाश की भैंस का दूध निकालने के लिए ओमप्रकाश के घर चली गई और जब दूध निकाल कर घर पर आई तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है।
सोनू ने बताया कि जब उसकी मां ने घर में रखे जेवरात व अन्य समान चेक किया तो एक बैग में रखें करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात गायब मिले। उसकी मां ने तुरंत ही उसके पास फोन कर इस घटना के बारे में अवगत करवाया। जब वह घर पहुंचा तो उसने आस पड़ोस में पूछताछ की कि उसके घर में पीछे से कौन आया था तो कोई सुराग नहीं लगा। सोनू नीचे की शिकायत सदर थाना पुलिस में कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks