स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी के नजदीकी गांव में गेट खोलने को लेकर दो भाईयों में विवाद, पति-पत्नी सहित 3 के फूटे सिर

Dispute between two brothers over opening the gate in village nearby Hansi, 3 people including husband and wife got injured/ Hansi news, Hansi crime news, 


हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हांसी : हांसी के नजदीकी गांव कंवारी में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई को पीटना शुरू कर दिया जब बीच में साफ करने महिला आई तो उसको भी चोटें मार दी। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हांसी पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 




अस्पताल में उपचाराधीन गांव कंवारी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके परिवार का पालन पोषण वो मेहनत मजदूरी करके करता है। उसके घर के मुख्य गेट के सामने उसके भाई दिलबाग ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण उसके घर आने जाने का रास्ता बिल्कुल बंद हो चुका है। घर के मुख्य गेट के सामने से कब्जा छुड़वाने के लिए गांव में कई बार भाईचारे की पंचायत से भी हो चुकी है लेकिन उसका भाई दिलबाग किसी भी पंचायती बात को मानने को तैयार नहीं हुआ। 






ओमप्रकाश ने बताया कि जब उन्होंने घर से बाहर निकालने के लिए पंचायती जमीनों की तरफ अपना गेट खोला तो उसके भाई ने वहां पर भी कब्जा कर उसके गेट को बंद कर दिया। जब वह अपने घर के मुख्य गेट को खोलने के लिए उसके पास बनी दीवार को तोड़ने लगा तो उसके भाई दिलबाग ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जब बीच बचाव करने उसकी पत्नी सरोज आई तो आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जिसके कारण वह दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 






ओमप्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका भाई दिलबाग दबंगई दिखाते हुए उसके घर का रास्ता रोक रहा है जिसके कारण उसके तीनों बच्चों व उन दोनों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उनकी आर्थिक हालत भी ऐसी नहीं है कि वह इस घर को छोड़कर कहीं दूसरा घर बना कर वहां पर रहने लग जाए। भाई मकान का मुख्य गेट बंद होने के कारण उसके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |