स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक जिले में दिवाली के पटाखों की जगह बरसी गोलियां, एक युवक को गोलियों से भूना, गांव में दहशत का माहौल

karor village in Rohtak district bullets were fired instead of Diwali firecrackers, a youth was shot dead

पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों की खोल बरामद, गैंगवॉर से जुड़ा लग रहा है मामला 

हरियाणा न्यूज / रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले के गांव में दिवाली के पटाखे की जगह दिवाली के दिन तीन युवकों पर गोलियों की बरसात की गई। दो युवक तो बदमाशों की गोलियों से बचने में कामयाब हो गए। मगर एक युवक की बदमाशों ने गोलियों से ( Murder in Karor village ) भूनकर मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है और अब गांव में ना ही तो पटाखों की आवाज सुनाई दे रही है और ना ही दिवाली की खुशियां मनाई जा रही हैं। 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 




कारोर गांव में उस समय दिवाली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जब विकास उर्फ बग्गा व नीरज अपने चाचा मोहित के पास बैठे हुए थे। आस पड़ोस में पटाखे की आवाज सुनाई दे रही थी। रविवार के दिन दिवाली मनाने के लिए हर कोई अपनी तैयारी में लगा हुआ था इसी दौरान गांव में एकदम से गोलियों की दड़ दड़ाहट सुनाई दी। गोलियों की आवाज से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और गलियों में पटाखे बज रहे बच्चे भी डर के मारे घरों के अंदर घुस गए। यह गोलियां दिवाली पर बच्चों द्वारा चलाई जाने वाली नकली गोली ना होकर भारती बदमाशों द्वारा चलाई गई असली गोलियां थी। 






गोलियां लगने के कारण गांव के मोहित ( Murder in Karor village ) नाम के युवक की मौत हो गई। त्योहार पर हुई इतनी बड़ी वारदात के बाद तुरंत पुलिस हरकत में आई और गांव में पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक दर्जन गोलियों की खोल बरामद की है। जिससे साफ जाहिर होता है कि बदमाश किस मकसद से गांव में आए थे और वह बेखौफ होकर गांव में हत्या के वारदात कौन अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 



विकास और नीरज ने बताया कि वह अपने चाचा मोहित के पास गए हुए थे इसी दौरान गली में हथियारों से लैस करीब सात-आठ बदमाश दिखाई दिए। बदमाशों को देखते ही वह तो चौकन्ना हो गए और वहां से भाग गए। लेकिन उनके चाचा मोहित बदमाशों के जंगल में फंस गया। बदमाशों ने मोहित पर गोलियों की बौछार कर दी। ‌ मोहित की हत्या करने के बाद बदमाश वहां से चले गए लेकिन नीरज और विकास का आरोप है कि बदमाशों को यकीन नहीं हुआ तो वह जांचने के लिए दौबारा मोहित के पास आए कि वह मर गया है या जिंदा है। 






ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश इतने बुलंद हौसलों के साथ आए थे कि उन्हें किसी का कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा था। बदमाश हाथों में हथियार लहराते हुए गांव की गलियों से पैदल ही मोहित के ठिकाने पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देकर वहां से आसानी से चले गए। सूत्रों के मानें तो इस वारदात को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मोहित को पीछे कई बार धमकियां मिली थी और उनके गांव कारोर में इस तरह की वारदातें पहले भी घट चुकी है। ‌

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 






गोली चलने की सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से करीब एक दर्जन गोलियों की खोल बरामद हुई है। पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच करने में जुटी हुई है। लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बाद गांव में नहीं तो दीपावली के पटाखे की आवाज सुनाई दे रही है और ना ही किसी घर में दिवाली की खुशियां दिखाई दे रही है।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |