स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Gohana accident : गोहाना में बाइक की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत

 Gohana accident : accident news in Gohana / Middle aged man dies due to bike collision in Gohana


हरियाणा न्यूज/ गोहाना : गोहाना में एक पैदल जा रही व्यक्ति को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। जिसके कारण अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जब उपचार के लिए रोहतक विजय लेकर जा रहे थे तो उसके रास्ते में मौत हो गई। पुलिस नंबर तक के भाई के बयान पर बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 



पुलिस को दिए बयान में गोहाना के उत्तम नगर निवासी मुकेश ने बताया कि उसके 56 वर्षीय भाई बिजेंद्र सिंह ने बिजली की दुकान की हुई थी और इसी दुकान से वह अपने घर का गुजर बसर करता था। शनिवार की देर शाम उसका भाई बिजेंद्र सिंह गांव महमूदपुर के रास्ते पर पैदल चल रहा था। जब वह बीच रास्ते में पहुंचा तो बाइक सवारों ने उसके भाई को टक्कर मार दी।





सड़क पर गिरने के कारण बिजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देख बाइक सवार मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह अस्पताल में पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसके भाई की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक विजय रेफर कर दिया। 


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 





मुकेश के मुताबिक जब वह बिजेंद्र सिंह को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे तो डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही गोहाना पुलिस मौके पर पहुंचे और रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकेश के बयान पर बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |