आम जन सरकारी योजनाओं का उठा रहे हैं भरपूर फायदा - बबली
public welfare government schemes
विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं अधिकारी : कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
Haryana News/ फतेहाबाद : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ( Panchayat minister Devendra Singh Babli ) ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी जिला में विभिन्न परियोजनाओं के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाएं। कैबिनेट मंत्री (cabinet mantri ) वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज ( medical College Fatehabad), टोहाना बस अड्डा (Tohana bus stand ) सहित जिला में चल रहे विकास कार्यों का समय-समय पर अधिकारी निरीक्षण करें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के उत्थान के लिए लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ( public welfare scheme ) व सेवाओं का लाभ देने में अधिकारी देरी ना करें। उन्होंने बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना, आयुष्मान चिरायु योजना, मुख्यमंत्री घोषणाओं सहित अनेक योजनाओं ( CM Manohar Lal announcement) के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ( cabinet mantri Devendra Singh Babli) ने बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा ( viksit Bharat Sankalp Yatra ) पर चर्चा करते हुए कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य यात्रा को कैसे आगे बढ़ाया जाना है, यात्रा के दौरान क्या-क्या किया जाना है, भारत सरकार (Bharat Sarkar) और Haryana government की किन स्कीमों को शामिल किया जाना है, के बारे में विस्तार से जिला प्रशासन के साथ चर्चा की।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में सामाजिक संगठनों व युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सहयोग लें। उन्होंने कहा कि उनका स्वयं का भी एक संगठन पिछले कई सालों से जनहित में कार्य कर रहा है। संगठन भी इस यात्रा में पूर्णरूप से शामिल होकर जिला प्रशासन का सहयोग करेगा। यात्रा के सफल संचालन के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। इस अवसर पर हिसार मंडलायुक्त गीता भारती, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, सीटीएम सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks