नारनौंद क्षेत्र में मिला शव, दिवाली की रात जींद से लापता हुआ था युवक
जींद नहर में डूबे युवक का शव पाली से बरामद
हरियाणा न्यूज/ नारनौंद: क्षेत्र के गांव पाली के पास हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटर नहर ( Hisar major distributary ) से एक युवक का शव ( Dead body found in village Pali canal of Narnaund area ) बरामद हुआ। इसकी सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। जींद से युवक दिवाली की (youth was missing in jind on Diwali night ) रात को लापता हो गया था। शहर थाना पुलिस में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है और अब परिजनों ने हत्या कर शव को नहर में फेंकने का शक जाहिर किया है।
नारनौंद पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
जींद की कृष्णा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसके छोटे बेटे सचिन ने उसे सूचना दी कि नारनौंद पुलिस थाने से फोन आया है कि नवीन का शव नारनौंद क्षेत्र के गांव पाली के पास नहर से बरामद हुआ है। जब वह अपने परिजनों के साथ गांव पाली पहुंचा तो पुलिस ने नवीन के शव को नहर से निकाल कर शिनाख्त के लिए नहर की पटरी पर रखा हुआ था। जब उन्होंने देखा तो शव नवीन का मिला। जब उन्होंने देखा कि नवीन के सिर पर चोट के निशान हैं तो उन्हें अंदेशा हुआ है कि कहीं नवीन की हत्या कर शव को नहर में तो नहीं फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
दिवाली की रात कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला था नवीन
मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि दिवाली की रात को करीब 10 बजे घर से बाइक पर सवार होकर निकला था कि वो कुछ देर में आ रहा है। लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी नवीन वापस घर नहीं आया तो उन्होंने उसके दोस्त राहुल व दीपक से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि वो यहां से घर की तरफ जा चुका है। लेकिन वह नहीं आया।
मामा के लड़के ने फोन किया तो बोला 10 मिनट में घर आ रहा हूं
सुरेन्द्र ने बताया कि रात करीब 11 बजे उसके साल के लड़के जीवन में भी नवीन के पास फोन किया तो नवीन ने कहा कि वह 10 मिनट में घर आ रहा है। उसके बाद भी नवीन नहीं आया तो दोबारा से उसके पास फोन किया गया था उसका फोन बंद मिला। रात भर वो सब नवीन की तलाश में लगे रहे। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। सुबह उन्होंने नवीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट जींद शहर थाना पुलिस को दी।
नारनौंद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शव
इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से ही जींद शहर थाना में दर्ज है। अब आगामी कार्रवाई जींद पुलिस करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks