HSSC group d CET exam में कटे 1.05 लाख परिक्षार्थियों के अंक
Marks of 1.05 lakh candidates deducted in HSSC group D CET exam
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों का दावा बेरिफाई कराया : ग्रुप डी में 1.05 लाख के अंक कटे
ग्रुप सी सीईटी पास उम्मीदवारों के भी अंक कटेंगे, ग्रुप सी और डी में अधिकतर आवेदक रिपीट हैं
हरियाणा न्यूज/ चंडीगढ़ : Haryana staff selection commission ने ग्रुप डी सीईटी (HSSC group d CET exam ) उम्मीदवारों का सामाजिक-आर्थिक मानदंड अंक लेने का दावा वेरिफाई करा लिया है। ग्रुप डी सीईटी पेपर देने वाले 8.55 लाख उम्मीदवारों में से लगभग 1.05 लाख के अंकों का दावा खारिज हो गया है। यह वेरिफिकेशन परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी (एचपीपीपीए) से कराई है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने Haryana news के पूछने पर बताया कि ग्रुप डी सीईटी परीक्षा 8,55,061 उम्मीदवारों ने दी थी। इनमें से परिवार में सरकारी नौकरी न होने के कॉलम में 7,21,250 उम्मीदवारों ने न भरा था यानी इन उम्मीदवारों के परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं है जबकि 1,33,734 ने परिवार में सरकारी नौकरी होने के कॉलम में हां भरा था। उन्होंने बताया कि सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक अनुभव को छोड़कर अन्य बिंदुओं के लिए पात्रता 1.80 लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय है। इसलिए इन सभी 7.21,250 उम्मीदवारों का डाटा हरियाणा परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी के पास वेरिफिकेशन के लिए भेजा था। अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप सी और डी के सीईटी अधिसूचना में साफ-साफ लिखा है कि परिवार पहचान पत्र के डाटा से पारिवारिक आय और सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक वेरिफाई किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अथॉरिटी ने आयोग को सूचना भेजी है कि लगभग 1.05 लाख उम्मीदवारों की पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से ज्यादा मिली। अभी लगभग 23000 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके दावों की वेरिफिकेशन होनी है। इनमें से लगभग 12000 का परिवार पहचान पत्र नहीं है। इसलिए इनके दावे को दूसरे तरीके से वेरिफाई किया जाएगा। इन 23000 की वेरिफिकेशन होने के बाद 1.80 लाख रुपये से ज्यादा वालों के अंक कट जाएंगे।
ग्रुप डी सीईटी स्कोर में वेरिफाई डाटा एनटीए को भेजकर सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक जुड़ेंगे : अध्यक्ष
आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने Haryana news के पूछने पर बताया कि ग्रुप डी सीईटी स्कोर घोषित करने के लिए सामाजिक-आर्थिक मानदंड के जिन उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के बाद अंक मिले हैं, ये अंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भेजे जाएंगे। सीईटी परीक्षा के अंकों में ये अंक जोड़कर सीईटी स्कोर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिसंबर तक ग्रुप डी सीईटी का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। उसके बाद ग्रुप डी सीईटी पास उम्मीदवारों से ग्रुप डी के पदों और विभागों के लिए इच्छा पूछी जाएगी। यह काम ऑनलाइन होगा। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। उसके एक सप्ताह बाद इसे प्रोसेस किया जाएगा। ग्रुप डी के 13536 पदों से तीन या चार गुना उम्मीदवारों की फिर से वेरिफिकेशन होगी। यह प्रोसेस पूरा होने के बाद ही आयोग मेरिट आधार पर ग्रुप डी पदों के लिए सिफारिश प्रदेश सरकार को भेजेगा।
नए सीईटी में सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक कट सकते हैं
हालांकि अभी ग्रुप सी के 32000 पदों की भर्ती प्रक्रिया ग्रुप सी सीईटी के बाद चल रही है। अभी पुलिस पुरुष सिपाही के 5000 और महिला सिपाही के 1000 पदों का विज्ञापन जारी होना है। जब यह विज्ञापन जारी हो जाएगा, उसके बाद सीईटी में संशोधन होगा। हालांकि अभी सरकार ने इस दिशा में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है मगर Haryana news को जानकारी मिली है कि ग्रुप सी सीईटी में सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक कट सकते हैं। यानी ग्रुप सी सीईटी लिखित परीक्षा के आधार पर ही अगली भर्ती प्रक्रिया ही रहेगी। यह भी संभव है कि ग्रुप सी के पदों पर भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए चार गुना के बजाय 15 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाए। यह भी संभव है कि सीईटी को क्वालीफाई नेचर का बना दिया जाए। मगर यह तब होगा, जब सरकार इस पर अंतिम फैसला करेगी। ग्रुप डी के लिए सीईटी रहेगा और सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक भी जारी रह सकते हैं।
ग्रुप सी सीईटी पास उम्मीदवारों के सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक कटेंगे : अध्यक्ष
Haryana News ने पूछा कि जैसे ग्रुप डी उम्मीदवारों में से सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों का दावा करने वालों की वेरिफिकेशन कर ली है, क्या ग्रुप सी के पास उम्मीदवारों की वेरिफिकेशन भी परिवार पहचान पत्र से कराई जाएगी? अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के उम्मीदवार एक जैसे हैं। यानी जिन्होंने ग्रुप सी का पेपर दिया है, उन्होंने ग्रुप डी का भी पेपर दिया है। लगभग 50000 अतिरिक्त उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने केवल ग्रुप डी का पेपर दिया है। इसलिए ग्रुप डी सीईटी पेपर देने वालों में से जिनकी वेरिफिकेशन परिवार पहचान पत्र से हो चुकी है, उनमें से जो ग्रुप सी के पास उम्मीदवार हैं, उनके सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक ग्रुप डी वाले रखे जाएंगे। इसलिए ग्रुप सी सीईटी का स्कोर भी संशोधित होगा। मगर यह सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। बल्कि लॉग इन आईडी के साथ उम्मीदवार इस संशोधित स्कोर को देख सकेंगे।
TGT selection भर्ती पर आयोग को रोक हटने की उम्मीद Haryan News ने आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी से पूछा कि टीजीटी भर्ती को पूरा कराने के लिए आयोग के क्या प्रयास हैं? उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में दो मामले हैं। एक मामला एचटेट छूट का है जबकि दूसरा प्राइवेट स्कूलों के अनुभव से संबंधित है। एचटेट मामले में कोई रोक नहीं है। इस मामले की सुनवाई 17 नवंबर को है। आयोग की तरफ से हाईकोर्ट में जवाब दे दिया जाएगा कि मुख्य सचिव ने आयोग को अधिकृत कर दिया है। जहां तक प्राइवेट स्कूलों में अनुभव का सवाल है, उस पर आयोग का स्पष्ट स्टैंड है कि आयोग विज्ञापन की शर्तों से बाहर नहीं जा सकता। अगर अदालत कोई निर्देश देती है तो उसके अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग को उम्मीद है कि अगली 20 नवंबर की सुनवाई पर रोक हट जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर रोक हट जाती है तो टीजीटी का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी कर दिया जाएगा।
Read more News Today

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks