स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar accident : नेशनल हाईवे 9 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से उछल कार से टकराई


हरियाणा न्यूज/ हिसार : सिरसा हाइवे पर TTC Sirsa road Hisar के सामने सुबह नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से उछलकर बंदर की तरफ से आ रही कार से जा टकराई। हादसे में कार सवार दुर्जनपुर निवासी रणधीर और जगबहादुर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।


अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचाराधीन दुर्जनपुर निवासी जगबहादुर ने बताया कि सुबह रणधीर के साथ अपनी कार में गांव से शहर खरीदारी करने के लिए आ रहे थे। टोटीसी के सामने पहुंचे तो शहर की तरफ से आ रही नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से उछलकर कार से टकरा गई। ट्रॉली के अंदर कूडा भरा था। टक्कर होने से दोनों को चोटें आई और आसपास के लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Hisar cant के सामने वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की जान गई

हिसार। Delhi Hisar highway पर को सैनिक छावनी के सामने अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सातरोड कलां निवासी 48 साल के सुरेंद्र कुमार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




सातरोड कलां गांव के विक्रम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। हम दो भाई और दो बहन हैं। पिता सुरेन्द्र कुमार बाईपास स्थित एक होटल में सफाई का काम करते थे। हम नरवाना में मेरे मामा के घर गए थे। मौसी के बेटे अशोक ने शाम को करीब 6 बजे बताया कि सैनिक छावनी के सामने सुरेंद्र सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और घायल हालत में पिता को नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |