स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खरड़ गांव के सरपंच पर हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Main accused arrested in case of attack on Sarpanch of Kharar village

Main accused arrested in case of attack on Sarpanch of Kharar village


Haryana News : 

       पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा आईपीएस ( sp Mohit Handa ips) के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ( Sadar police station Hisar )  ने गांव खरड़ ( kharar village sarpanch) के सरपंच रमेश कुमार व उसके परिवार पर हमला कर तोड़ फोड़ करने के मामले में मुख्य आरोपी गांव खरड़ अलीपुर ( kharar alipura village ) निवासी आनंद उर्फ अनक को गिरफ्तार किया है। 




    उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि थाना सदर में गांव खरड़ के सरपंच रमेश कुमार ने आरोपी आनंद व इसके साथियों द्वारा उसपर और इसके परिवार पर हमला कर उसके घर में तोड़फोड़ करने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि 08.11.2023 की शाम को खरड़ निवासी आनंद नशे की हालत सरपंच रमेश कुमार के घर आया और कहने लगा की तुम मुझे दुश्मन की नजर से देखते हो। जिस पर सरपंच रमेश कुमार ने उसे घर से बाहर कर दिया। जाते समय वह गोली से उड़ाने की धमकी दी। अगले दिन आनंद अपने करीब 20 साथियों के साथ शिकायतकर्ता के घर आया और उसके व उसके परिवारजनों के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की।




    पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत पर अभियोग अंकित कर मुख्य आरोपी आनंद उर्फ अनक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आनंद और सरपंच रमेश कुमार का गाड़ी के लेनदेन को लेकर विवाद था। आरोपी आनंद से पूछताछ जारी है। आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में बाकी आरोपियों की तलाश जारी है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |