स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीटीयू बस चालक हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद

 Sixth accused arrested in CTU bus driver murder case, motorcycle used in the crime recovered

पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल चुकी है जेल

हरियाणा न्यूज : 

सीटीयू बस चालक ( bus driver murder case ) की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए बरवाला पुलिस ने छटे आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस इस मामले में पहले पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और अब छटे आरोपित गांव जेवरा निवासी प्रवीन उर्फ पन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।‌


     थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी प्रवीन उर्फ पन्नी सीटीयू बस चालक ( CTU bus driver) राजेश पर रंजिशन योजना के तहत हमला कर चोटे मारने की वारदात में शामिल था। पुलिस ने उपरोक्त मामले में पहले पांच आरोपियों सुमित उर्फ डब्बू, विक्रम उर्फ मोटा वासी बिचपड़ी, मनोज उर्फ कालू वाली बालक और नहला फतेहाबाद निवासी अमित और गुरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । 






उल्लेखनीय है कि थाना बरवाला में 7 अगस्त की रात्रि को सूचना मिली कि जेवरा निवासी राजेश लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण अमनदीप अस्पताल, हिसार में दाखिल है। जिस पर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को जेवरा निवासी मनजीत ने शिकायत दी कि मेरा भाई राजेश सीटीयू में ड्राइवर है। मेरी बालक चोपटा पर परचून की दुकान है। 07.8.2023 की रात में हम दुकान बंद कर घर के लिए निकले कि बाबा फूलनाथ गौशाला के पास मेरे भाई राजेश की गाड़ी पर दो मोटरसाइकिल सवार 6/7 युवकों ने कसोला और डंडों हमला कर उसे चोटे मारकर भाग गए। मैंने मेरे भाई को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश पर आरोपी व उसके साथियों ने रंजिशन योजना के तहत हमला कर चोटे मारी। मंजीत की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया। 




       पुलिस ने आरोपी प्रवीन उर्फ पन्नी से वारदात के प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |