स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Mobile theft case: नारनौंद क्षेत्र की युवती का हिसार मार्केट से मोबाइल फोन चोरी

 Narnaund area girl mobile phone theft from rajguru market Hisar 


हरियाणा न्यूज, हिसार : नारनौंद की एक युवती किसी काम से हिसार की राजगुरु मार्केट में गई हुई थी कि एक महिला उसका मोबाइल फोन चोरी करके ले गई। महिला चोर युवती के मोबाइल फोन के साथ साथ उसका आधार कार्ड, बस पास सहित अन्य कागजात भी चोरी करके ले गई। सिटी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। theft case in Hisar, 




पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका ने बताया कि वह नारनौंद की रहने वाली है और 28 नवंबर को खरीदारी करने के लिए हिसार की राजगुरु मार्केट में आई हुई थी। जिस समय वह एक दुकान से सामान खरीद रही थी इस दौरान वहां पर एक महिला आई और उसका मोबाइल फोन चोरी करके ले गई। काफी देर बाद जब उसने अपने मोबाइल फोन को संभाला तो उसका फोन गायब मिला। उसके मोबाइल फोन के कवर में आधार कार्ड, बस पास सहित अन्य जरूरी कागजात भी थे जोकि अज्ञात महिला चोर साथ में चोरी करके ले गई।‌ प्रियंका ने बताया कि महिला चोर की तलाश के लिए उसने और दुकानदार ने मार्केट में काफी तलाश की लेकिन महिला चोर का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। Hisar crime news today, 






प्रियंका ने बताया कि उसने इसकी लिखित शिकायत पुलिस में दी है ताकि महिला चोर उसके मोबाइल फोन और उसके कागजातों का दुरुप्रयोग ना कर सके। सिटी थाना पुलिस ने प्रियंका की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला चोर की पहचान के लिए पुलिस दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में लगी हुई है।


अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  पढ़ें पूरी खबर 


WhatsApp channel link ko follow kre

WhatsApp channel

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |