स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कृषि मंत्री के ब्यान से किसान भड़के, जींद में पुतला जलाया, हिसार में टोल पर धरना, रोहतक में सामाजिक बहिष्कार

Farmers enraged by Agriculture Minister statement, burnt effigy in Jind, protest at toll in Hisar, social boycott in Rohtak

हरियाणा न्यूज : कृषि मंत्री के बयान को लेकर हरियाणा के किसानों में काफी रोष बना हुआ है। जींद जिले के उचाना में किसानों ने कृषि मंत्री का पुतला जलाया तो हिसार जिले के रामायण टोल प्लाजा पर किसान संगठनों ने हिसार में विरोध प्रदर्शन किया। वही रोहतक जिले के महल ओबीसी के किसानों ने कृषि मंत्री का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। 




 उचाना उपमंडल कार्यालय के गेट के पास संयुक्त किसान, मजदूर मोर्चा उचाना की अगुवाई में कृषि मंत्री जे.पी. दलाल का पुतला बना कर फूंका गया। धरना संयोजक आजाद पालवां की अगुवाई में किसान, मजदूर एकत्रित हुए। यहां पर कृषि मंत्री जे.पी. दलाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सी.एम. मनोहर लाल से कृषि मंत्री पद से हटाने की मांग की।






आजाद पालवां ने कहा कि बीते दिनों जनसभा में मंच से बोलते हुए कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने सभी मर्यादाओं को तोड़ते हुए किसान हित में धरना देने वालों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की। इस तरह की टिप्पणी से आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले किसान नेताओं के साथ-साथ आमजन को भी ठेस पहुंची है। सत्ता के नशे में चूर कृषि मंत्री जिस तरह के बयान दे रहे हैं


उससे साफ है कि वो भविष्य में खुद की हार से बौखला गए हैं। किसान आंदोलन अब भाजपा, जजपा नेताओं के लिए परेशानी बन गया है। ऐसे में अब किसान नेताओं को लेकर तरह-तरह की अशोभनीय टिप्पणी करते हैं।








पालवां ने कहा कि कृषि मंत्री के किसानों के प्रति बयान पर उचाना तहसील परिसर धरनास्थल पर कड़े शब्दों में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बहन-बेटियों और किसान के प्रति प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक है। ऐसी भाषा शैली किसी राजनेता की तो नहीं होती । ये पहली दफा नहीं, इससे पहले किसान आंदोलन में अन्नदाताओं की मौत पर इन्होंने ऐसा ही बयान दिया था। इस मौके पर बीरा करसिंधु, जोधाराम सेढ़ा माजरा, मिया सिंह दरोली, अशोक सफा खेड़ी, रामकुमार, बलबीर मौजूद रहे।



अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-  पढ़ें पूरी खबर 


WhatsApp channel link ko follow kre

WhatsApp channel

कृषि मंत्री के बयान पर फूटा किसान नेताओं का गुस्सा


 दिल्ली में किसान नेता को हिरासत में लेने के विरोध में रामायण टोल पर धरने पर बैठे किसान


हरियाणा न्यूज : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत को दिल्ली में हिरासत लिए जाने के विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर किसान नेताओं ने धरना दिया। साथ ही किसान नेताओं ने कृषि मंत्री जे.पी. दलाल के बयानों का विरोध किया। वहीं हिसार में भी किसान संगठनों ने कृषि मंत्री के बयान की निंदा की।


रामायण टोल प्लाजा पर धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता दशरथ मलिक ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत विदेश में होने वाली एक किसान कान्फ्रेंस में भारत के सभी किसानों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जा रहे थे। साथ में महिला किसान नेत्री भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार के आदेश पर युद्धवीर सिंह सहरावत व अन्य महिला नेत्रियों को हिरासत में ले लिया गया था। दशरथ मलिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि कृषि मंत्री दलाल ने माफी नहीं मानी तो हिसार जिले में विरोध होगा।


इस दौरान रामायण टोल प्लाजा की टोल प्लाजा की एक लेन को टोल फ्री करवाया गया। कुलदीप खरड़ ने बताया कि किसान नेता को रिहा करने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।


उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने महिलाओं के बारे में जो शब्द प्रयोग किए हैं वे शोभनीय नहीं है। इस कारण किसानों में जे. पी. दलाल के बयानों के कारण रोष बना हुआ है। हर जगह कृषि मंत्री जे.पी. दलाल का विरोध किया जाएगा, क्योंकि बहन बेटियां सबकी बराबर होती है।


इससे पहले धरने के दौरान रामायण टोल पर सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। इस दौरान किसान नेताओं ने भाजपा सरकार व कृषि मंत्री जे.पी. दलाल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान रामायण टोल प्लाजा किसान कमेटी, भारतीय नौजवान किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन व युवा किसान यूनियन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |