खेत में कार छोड़कर बदमाश फरार : miscreant escaped after leaving car in field
miscreant escaped after leaving car in field
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : हिसार जिले के गांव कुलेरी के खेतों में बने मकान ( ढाणी) में अज्ञात कार सवार दो युवक घुस गए। जब मकान मालिक ने युवकों को वहां पर आने का करण और उनकी पहचान के बारे में पूछताछ करने लगा तो युवकों ने गोली मारने की धमकी दी और कुछ दूरी पर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
अग्रोहा पुलिस को दी शिकायत में कुलेरी निवासी पवन ने बताया कि उसने अपने खेतों में रहने के लिए मकान ( ढाणी ) बनाया हुआ है। सोमवार को जब वह अपने-अपनी ढाणी में सो रहा था तो कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। जब उसने बाहर आकर देखा तो दो युवक उसके खेतों में भाग रहे हैं तो उसने कार में उनका पीछा किया। लेकिन युवकों ने अपनी कार से उसकी कार को टक्कर मार दी। पवन ने बताया कि जब उसने युवकों से वहां पर आने का कारण और उनकी पहचान के बारे में पूछा तो युवकों ने कहा कि उनके पास मत आना वरना गोली मार देंगे। जिसके कारण वह डर कर पीछे हट गया।
पवन के मुताबिक जब दोनों युवक कार में सवार होकर भाग रहे थे तो कुछ दूरी पर उनकी कार खेतों में कमी से नीचे उतर गई और वह कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। पवन ने बताया कि दोनों कार सवार युवकों में से एक युवक उसके ही गांव का था जबकि दूसरा भादरा राजस्थान का रहने वाले के रूप में पहचान हुई। अग्रोहा थाना पुलिस ने पवन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- पढ़ें पूरी खबर
WhatsApp channel link ko follow kre

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks