Agriculture Minister should immediately apologize to farmers for his shameful statement: Malik
हर महिला हमारे लिए सम्माननीय
हरियाणा न्यूज/विमलहांसी : कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा किसान और किसान नेताओं के बारे में दिए गए शर्मनाक बयान की कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेम सिंह मलिक ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। हरियाणा और इस देश की सभ्यता हमें सिखाती है कि बहन, बेटियां सभी की बराबर होती हैं। हर महिला हमारे लिए सम्माननीय है। Hansi News today,
मलिक ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। बीजेपी-जेजेपी सरकार की वादाखिलाफी के चलते उन्हें सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को जिम्मेदाराना और संवेदनशील रवैये के साथ किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए। लेकिन ऐसा करने की बजाय सत्ता में बैठे लोग ओछी भाषाशैली का इस्तेमाल करके अन्नदाता का अपमान कर रहे हैं। कृषि मंत्री को अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले भी कृषि मंत्री किसानों के लिए संवेदनहीन बयानबाजी कर चुके हैं। मलिक ने कहा कि बार-बार किसानों और उनके नेताओं के प्रति शर्मनाक टिप्पणी सत्ताधारियों की बौखलाहट को दर्शाती है। सरकार के इसी रवैया के चलते बीजेपी-जेजेपी जनता की नजरों से गिर चुकी है। latest update agriculture minister Haryana
उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों और किसानों के प्रति प्रदेश के कृषि मंत्री को ऐसी भाषा शैली का उपयोग करने पर किसानों और बहन-बेटियों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कृषि मंत्री के शर्मनाक बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश और हरियाणा प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति में हमें बहन, बेटियों का इज्जत करना सिखाती है। मलिक ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है, जिसके चलते किसानों को धरने-प्रदर्शन करने पड़ते हैं।
अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- पढ़ें पूरी खबर
WhatsApp channel link ko follow kre
WhatsApp channel
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks