Big Breaking News Haryana : मजाक में दोस्त के पायजामे में डाली प्रेशर पाइप, हवा भरने से फटा पेट, दोस्त पर हत्या का मामला दर्ज ; जाने कैसे भरी पेट में हवा
Big Breaking News Haryana: Panipat murder case today,
फैक्ट्री में काम करते समय मजाक मजाक में दोस्त की हत्या
हरियाणा न्यूज, पानीपत : कई बार देखने और सुनने में आता है कि मजाक मजाक में अपनों की जान चली जाती है। ऐसा ही मामला पानीपत से निकाल कर आ रहा है जहां पर फैक्ट्री में काम करने वाले एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के पायजामे में हवा की प्रेशर पाइप डाल दी और युवक का पेट फट गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। Panipat murder news today,
मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत जिले के गांव सिवाहा की देव फैक्ट्री में बिहार के छपरा जिले का मनीष चार महीना से कम पर लगा हुआ था। अज्ञात परिस्थितियों में मनीष की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मृतक के दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana murder news today in hindi
अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- पढ़ें पूरी खबर
WhatsApp channel link ko follow kre
पुलिस को दिए बयान में बिहार के छपरा जिले के रहने वाले मृतक के पिता ने बताया कि मनीष पिछले 4 महीना से पानीपत जिले के गांव सिवाहा स्थित देव फैक्ट्री में काम करता था। जब वह सुबह ड्यूटी पर गया तो उसका दोस्त प्रेशर की पाइप लगाकर अपने कपड़े साफ कर रहा था। उसने प्रेशर की पाइप मनीष के पायजामे में डाल दी। जिसके बाद मनीष ने प्रेशर पाइप को निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसके दोस्त ने पाइप को नहीं निकलने दिया। हवा का प्रेशर तेज होने के कारण हवा गुदा के रास्ते मनीष के पेट में भर गई और मनीष का पेट फट गया।
पेट फटने से मनीष होकर वहीं पर गिर गया। के बाद उसे उपचार के लिए सिवाहा गांव के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान पर उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks