स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बनभौरी मेला ग्राउंड में लूटपाट व मारपीट | Looting and fighting in Banbhori fair ground

Looting and fighting in Banbhori fair ground, Latest News Hisar, Banbhori Village, Fair in Banbhori, Barwala news, Hisar Crime news, 

आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर एसपी हिसार से मिले पीडि़त

हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़। 
हिसार  : गांव बनभौरी निवासी जंग बहादुर व अन्य दुकानदारों वे रेहड़ी चालकों ने आज एसपी हिसार को एक शिकायत देकर बनभौरी मेला ग्राउंड में उनके साथ लूटपाट व मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसपी हिसार ने शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसे डीएसीप को मार्क कर दिया।



पीडि़त जंग बहादुर ने बताया कि अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए मेला ग्राउंड बनभौरी में फल फू्रट्स की रेहड़ी लगाते हैं। जंग बहादुर ने आरोप लगाया कि गत 1 नवंबर को अमित पुत्र बिल्लू ठेकेदार गांव सलाना अपने चार-पांच साथियों सहित मेरी रेहड़ी पर आया और बिना किसी वजह के मेरी पिटाई करने लग गया और मुझ पर अंधाधुंध लात घूसों से साथियों सहित हमला कर दिया।  मेरे छोटे भाई ने मुझे बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई कर दी और रेहड़ी को फलों सहित पलट दिया। जंग बहादुर ने बताया कि जब मैंने इसका कारण पूछा तो उक्त अमित कहने लगा कि तु अच्छी कमाई कर रहा है कुछ हमारे को भी दे दिया कर नहीं तो तेरा पक्का इलाज कर देंगे। हम बदमाश हैं जेल काट कर आए हुए हैं और जो आज कमाया है वह हमें दे दे यह कहकर गले से लगभग 2200 रुपए निकाल कर ले गए और जाते-जाते कहने लगे अगर हमारी शिकायत की तो तुझे जान से मार डालेंगे।



जंग बहादुर ने एसपी से गुहार लगाई मुझे अमित व उसके साथियों से जान माल का खतरा है मेरी जान माल की सुरक्षा सुरक्षा की जाए और साथ-साथ मेला ग्राउंड में छोटे दुकानदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि मेले में आने वाले किसी अन्य के साथ यह लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम न दें। जंग बहादुर ने बताया कि उन्होंने बरवाला थाना में एक सप्ताह पहले शिकायत दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए उन्होनें एसपी के समक्ष न्याय व कार्यवाही की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |