हिसार में पिस्तौल की नौंक पर महिला का अपहरण करने का प्रयास, पति से मारपीट | Attempt to kidnap woman at gunpoint in Hisar, assault on husband
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार: हिसार जिले के शाहपुर गांव में पिस्टल की नौंक पर एक महिला का अपहरण करने का प्रयास किया गया। जब महिला को छुड़ाने के लिए उसका पति बीच में आया तो बदमाशों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। घायल युग को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर जहां शुरू कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें
गांव शाहपुर निवासी ममता ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति बाइक पर सवार होकर खेत से घर आ रहे थे के रास्ते में अचानक से कार आ गई और वो गिर पड़े। जब उन्हें अचानक से कार अड़ाने के बारे में कहा तो कार सवार युवकों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव डोभी निवासी अनिल व उनके ही गांव शाहपुर का अजय व दो अन्य युवकों ने पिस्तौल तान कर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। जब बीच बचाव करने उसके पति आए तो उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया। सुरसुरा बस्नूकर हॉस्पिटल के लोग आते दिखाई दिए तो चारों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल संजय को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की घटा से जांच करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks