स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार कॉलेज में पढ़ने आई छात्रा युवक संग फरार | Student youth union who came to study in Hisar College absconds

Girl student who came to study in Hisar College absconds with youth/hisar haryana news, haryana hisar news, Latest news Hisar, Om Collage Hisar,


हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।

हिसार : गांव से हिसार कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने आई छात्रा को एक युवक बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर भगा ले गया। जब छात्र देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन छात्र और युवक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 




गांव न्यौली खुर्द निवासी पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी हिसार के ओम कॉलेज आफ एजुकेशन में पढ़ाई कर रही है। वह रोज अपने गांव से कॉलेज में पढ़ने के लिए हिसार आई थी और शाम को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद वापस घर आ जाती थी। लेकिन वह कल देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने कॉलेज में संपर्क किया तो वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। 


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 




उसके बारे में जब उसके साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मात्रश्याम का युवक उसकी बेटी से मिलता था और वो उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इसके बारे में जब युवक व उसके परिजनों से संपर्क साधना चाहा तो उनका फोन बंद मिला। हिसार सदर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |